योगी के बुलडोजर में सिर्फ 75 दिन का तेल : आबिद रजा

योगी के बुलडोजर में सिर्फ 75 दिन का तेल : आबिद रजा

भाजपा के पत्ते खोलने के बाद सपा खोलेगी पत्ता : आबिद रजा

बस्ती।

 समाजवादी पार्टी के दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री आबिद रज़ा खान ने ब्लॉक रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता की, जहां उन्होंने पूर्व समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को गिना ई जब पूर्व राज्य मंत्री से सवाल किया कि विधान सभा चुनाव नजदीक है,

आपकी पार्टी के पास समय कम है, ऐसे में प्रत्याशियों को लेकर सपा पत्ते कब खोलेगी। जिसका उत्तर देते हुए आबिद रजा ने कहा कि सपा अपने पत्ते तब खोलेगी, जब भारतीय जनता पार्टी अपने पत्ते खोलेगी।

 उन्होने कहा कि सपा का कार्यकर्ता जनता के पति समर्पित है, सपा पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। सूबे में सपा समर्थकों के यहां हो रही छापेमारी के प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होने कहा कि जब कोई सत्ता जाते हुए, देखता है तो वह बेचैन हो जाता है।

 कहा कि योगी जी के बुलडोजर में सिर्फ 75 दिन का तेल बाकी रह गया है, कहा कि 75 दिन के बाद उनके बुलडोजर पर समाजवादियों का कब्जा होगा। कहा कि फिर वह बुलडोजर दबे, कुचले, पिछड़े तबके के लोगों पर नहीं चलेगा, बल्कि विकास की ओर अग्रसर होगा।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel