भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया लाभार्थी संपर्क अभियान-जीतेन्द्र सिंह सेंगर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया लाभार्थी संपर्क अभियान-जीतेन्द्र सिंह सेंगर

 -महिलाओ की 10 टोली बनाकर सभी शक्ति केंद्रों मे संपर्क होगा

महोबा । 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार महोबा जिले के सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने शक्ति केंद्र में जाकर लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया, महोबा नगर में सभी 69 बूथों में बैठक की गई संपर्क अभियान चलाया गया। छजमान पुरा बूथ संख्या 168 में भी बैठक संपन्न हुई, जिसमें मंडल महामंत्री राजेश चौरसिया ने बताया कि 6 जनवरी से सभी लाभार्थियों से संपर्क करना है, मंडल महामंत्री संतोष गुप्ता ने बताया कि 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा मोर्चा बाइक रैली निकालेगा जिसमें मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को करना है, 

जिला उपाध्यक्ष रविंद्र महेंद्र ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के द्वारा किए गए कार्यों का जन जागरण निरंतर करना है, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा तिवारी ने महिलाओ की 10 टोली बनाकर सभी शक्ति केंद्रों मे संपर्क करने का आश्वासन दिया। शक्ति केंद्र प्रभारी डॉक्टर ज्ञानेश अवस्थी ने बताया कि कार्यकर्ताओं को अगर किसी पार्टी में सम्मान मिलता है तो वह भाजपा है, शक्ति केंद्र संयोजक अलिंद तिवारी ने बैठक में आए हुए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। 

बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय पदाधिकारी शेख अशरफ, जिला मीडिया प्रभारी शशांक गुप्ता,  महोबा विधानसभा विस्तारक विनीत शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष दीपक राजोरिया, बूथ अध्यक्ष नामित सोनी, महिला मोर्चा कार्यालय प्रभारी रिद्धि तिवारी आदि सामान्य जन उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Related Posts

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट
International Desk  यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Online Channel