मण्डल प्रवास के दौरान भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा माल पहुँचे

मण्डल प्रवास के दौरान भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा माल पहुँचे

मण्डल प्रवास के दौरान भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा माल पहुँचे

 

माल/लखनऊ

 रविवार को मंडल प्रवास दौरान मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत माल कस्बे मे कार्यक्रम के दौरान माल मण्डल में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा ने पहुंचकर मण्डल के मंडल अध्यक्षों,पार्टी पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का मंडल अध्यक्ष,पार्टी पदाधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

मण्डल प्रवास के दौरान भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा माल पहुँचे

 बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की चर्चा की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा ने सरकार की उपलब्धियों का बयान कर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को दोबारा सत्ता में लाने के लिए मतदाताओं की चौखट पर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का सुझाव पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया।

 कार्यक्रम में विधायक मलिहाबाद विधायक जयदेवी कौशल जिला उपाध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह जिला मंत्री जानकी प्रसाद विमल, माल मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रहीमाबाद मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह, भाजपा नेता उमाशंकर त्रिपाठी, महेंद्र शुक्ला रवि द्विवेदी जिला सहसंयोजक आईटी,सुरजीत सिंह जिलाकार्यसमिति, मनोज गुप्ता, दुर्गेश त्रिपाठी,पवन शर्मा राजेश सिंह दुर्गेश सिंह निर्मल साहू रामसेवक विश्वजीत सिंह आदि कई लोग उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Related Posts

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel