
सपा ने यादव समाज को छलने का काम किया- पूर्व मंत्री अवध पाल सिंह यादव
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी
बिसौली। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के दिग्गत नेता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सामाजिक जन सम्पर्क चौपाल कर लोगों को पार्टी से जोड़ रहे हैं।
शनिवार को पूर्वमंत्री अवध पाल सिंह यादव द्वारा बिसौली विधानसभा क्षेत्र के यादव बाहुल्य गांवों में सामाजिक जन सम्पर्क चौपालें लगायी गई। ग्राम कुर्वी, अलहुआ, करखेडी, नेहडोली, हरदासपुर, सैंडोला समेत दर्जनों गांवों में चौपालें की गई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्वमंत्री अवध पाल सिंह यादव का सभी गांवों में यादव समाज के लोगों ने उनकर जोरदार स्वागत किया। पूर्वमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा योगी आदित्यनाथ की सरकार सभी गांवों में 18 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का काम कर रही है। पूर्व की सरकारों में बिजली कटौती की जाती थी जिससे किसानों की फसल सूख जाया करती थी।
पहले की सरकारों में देखा होगा सरकारी राशन का बंदर बांट हुआ करता था जोकि वर्ष में केवल होली दिवाली ही राशन बांटा जाता था। योगी सरकार ने हर गरीब के घर शत प्रतिशत राशन पहुंचाने का काम किया है। कोरोना महामारी के दौरा हमारी केंद्र और प्रदेश की सरकार ने जनता का ख्याल रखा और गरीबों को फ्री राशन दिया जो अभी भी जारी है। 1990 में जब मुलायम सिंह यादव सांसद बने तब हमारी यादव बिरादरी ने भरपूर वोट दिए लेकिन मुलायम सिंह यादव ने समाज का कभी भला नहीं किया बल्कि समाज को छलने का काम किया है।
भाजपा सरकार ने धारा 370, 35 ए हटा दी और हिंदुओं की आस्था को देखते हुए अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। वही गरीबों को मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड दिए गए है जिससे गरीब परिवार के लोग 5 लाख तक का इलाज किसी अच्छे अस्पताल में करा सकते है। वही सरकार ने डीजल पेट्रोल समेत रसोई गैस के रेट कम कर दिए हैं। वही उन्होंने होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में यादव समाज के लोगों से जातिवाद परिवार वाद से ऊपर उठकर देश के नाम पर वोट करने की अपील की है।
उनकी बातों को सुनकर यादव समाज के लोगों ने उनका समर्थन किया और क्षेत्रीय विधायक कुशाग्र सागर के कार्यों की पूर्व मंत्री से सराहना करते हुए भाजपा को वोट देने का वादा भी किया है। वही समाज का अच्छा समर्थन मिलने पर पूर्वमंत्री अवध पाल सिंह यादव काफी प्रसन्न हुए और उन्होंने सभी का आभार भी व्यक्त किया। भाजपा बगरैन मण्डल अध्यक्ष लालू सिंह, वीरेन्द्र सिंह यादव ग्राम प्रधान अलहुआ, बाबूराम सिंह यादव, कृष्णपाल, राजेंद्र सिंह यादव, विनेश यादव, रामवीर सिंह यादव, राजकुमार यादव, अजय पाल यादव, राजेश्वर सिंह, ओमवीर यादव, राजवीर यादव ग्राम प्रधान करखेडी, पिट्टे यादव, ब्रह्मसिंह यादव समेत यादव समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत

Comment List