बस्ती।आज लखनऊ भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई एवं दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में कप्तानगंज से पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह और उनके सुपुत्र राना नागेश प्रताप सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की अभी कुछ ही दिन पूर्व पूर्व विधायक ने अपने समर्थकों के साथ बसपा का दामन थामा था लेकिन भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर और प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह और नागेश प्रताप सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में शोषिततो गरीबों और वंचितों के लिए नित नए जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का काम कर रहे हैं और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में जिस प्रकार विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से आम जनमानस को लाभान्वित करने का काम किया जा रहा है
उससे प्रभावित होकर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पूर्व विधायक ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ,और उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा की नीतियों जन कल्याणकारी कार्यों को आम जनता तक ले जाने के काम में हम सब अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे और प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने इसके लिए तन मन धन से पार्टी के दिशा निर्देशों पर अविरल गति से चलने का प्रयास करेंगे।
आज उनके साथ भाजपा का दामन थामने वालों में करणी सेना के महासचिव अजय सिंह पूर्व प्रमुख विश्वनाथ जयसवाल प्राचार्य शत्रुघ्न सिंह ग्राम प्रधान पैकोलिया प्रदीप सिंह नीलेश सिंह सभासद सिकंदर अली अंशुमान सिंह वैभव सिंह विकास गुप्ता सद्दाम हुसैन पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिओम चौधरी आशुतोष मल वहीद कमरुद्दीन खान डॉ धर्मेंद्र सिंह नबी उल्लाह डब्लू चौधरी दिलीप दुबे बलवंत सिंह संतोष कुमार सिंह शैलेश सिंह मनोज शुक्ला राघवेंद्र प्रताप सिंह मंटू सिंह शशांक यादव डब्लू यादव पवन अरुण कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।