प्रियंका गांधी के हाथों मजबूत करने के लिए कांग्रेसियों ने भरी हुंकार

प्रियंका गांधी के हाथों मजबूत करने के लिए कांग्रेसियों ने भरी हुंकार

ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा सहगौरा में पार्टी के पदाधिकारियों तथा

स्वतंत्र प्रभात 
 


एन अंसारी 

बाँसगांव - गोरखपुर । विधान सभा बाँसगांव क्षेत्र के कौड़ीराम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए हम लोग तैयार हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार महंगाई बेरोजगारी गरीब समाज के लिए कांग्रेस पार्टी लड़ रही है। और प्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सरकार बदलने के लिए कार्यकर्ता संकल्पित हैं। उक्त बातें अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के प्रदेश सचिव संदीप कुमार गोरखपुरी कौड़ीराम ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा सहगौरा में पार्टी के पदाधिकारियों तथा

 जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने में सक्षम हो चुकी है  पूर्वांचल में भी पार्टी मजबूत तरीके से चुनाव लड़ेगी। मछुआरा कांग्रेस कमेटी पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मछुआरा कांग्रेस कमेटी पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष देवेंद्र निषाद ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि दलितों पिछड़ों शोषित समाज के लिए पार्टी हमेशा लड़ाई लड़ती रही है। निषाद समाज का हक देने का आवाज श्रीमती प्रियंका गांधी जी उठाती चली आ रही हैं। 

कार्यक्रम की  अध्यक्षता कौड़ीराम ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल पांडे और मछुआरा कांग्रेस कमेटी के सचिव सुनील निषाद के नेतृत्व में आयोजित किया गया था।  कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव देवेंद्र निषाद धनुष, उपाध्यक्ष अशोक कश्यप, पारसनाथ निषाद, संजीव पांडेय, रामरति, दिनेश यादव, कामगार कांग्रेस कमेटी के महासचिव बालमुकुंद मौर्य, दिनेश मिश्रा, सोशल मीडिया के प्रभारी दिनेश यादव, राजू पासवान, प्रेम लाल प्रसाद, पारसनाथ निषाद, श्रीदेवी, सुनैना देवी, सरस्वती देवी, आदि भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Related Posts

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel