तनवीर ख़ान का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला : कहा “फेकू” के साथ अब “बेचू” भी हो गई है भाजपा सरकार

तनवीर ख़ान ने कहा कि सपा सरकार में सेवा के रूप में चल रहे पुलिस और एम्बुलेंस सेवाओं के नम्बर बदल कर उसकी सेवाओं की बदहाली कर दी।

उन्नाव।

 सपा के छात्रसभा के नि. प्रदेश महामंत्री तनवीर ख़ान ने यह विजय यात्रा में उन्होंने भाजपा सरकार व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार फेकू सरकार तो थी ही मगर अब बेचू सरकार भी हो गयी।तनवीर ख़ान ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार रेल हवाई जहाज हवाई अड्डे व सरकारी प्रतिष्ठान सभी कुछ बेचकर ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही है।तनवीर ख़ान ने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो कही ऐसा न हो कि भाजपा सरकार खुद एक दिन कंपनी बनकर रह जाए।

 उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की जनता ने भाजपा के सभी सांसद और विधायक को अपने मतों द्वारा जिताया लेकिन बदले में उनको क्या मिला? उन्होंने कहा कि यहां के किसानो को बदले में क्या मिला अन्ना मवेशियों की भरमार गोशालाओं के नाम पर खर्च हुए धन का कोई हिसाब देने वाला भी नहीं है।तनवीर ख़ान ने कहा कि लखीमपुर में किसानो के साथ साथ कानून को भी कुचला गया है और अब प्रदेश सरकार संविधान कुचलने की तैयारी में है। किसानो की आय दुगुनी करने का उनसे वायदा किया गया और आय दुगुनी न कर उन्होंने किसानो को तबाह कर दिया।

तनवीर ख़ान ने कहा कि सपा सरकार में सेवा के रूप में चल रहे पुलिस और एम्बुलेंस सेवाओं के नम्बर बदल कर उसकी सेवाओं की बदहाली कर दी। भाजपा कहती है कि वे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बना रहे हैं। जबकि यह सपा के शासन में ही झांसी से सिद्धार्थनगर तक बनना था।अब रूट बदल दिया। सिक्स लेन से टू लेन करके भाजपा कह रही है कि कम खर्च में बना देंगे। कदौरा का हाईवे जो कभी पैदल चलने लायक भी नहीं था वह भी सरकार की ही देन है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई चरम पर है। सरकार युवाओं से पकौड़े बनाने की बात करती और सरसों के तेल का दाम आसमान पर है। भाजपा सरकार तो सिर्फ बुलडोजर दिखाकर डराने का काम करती है। अब वक्त आ गया है जब जनता भाजपा सरकार के बुलडोजर पर वोटों की बारिश कर इस चिलम चिल्ली की सरकार को उखाड़ फेकेगी।

About The Author: Swatantra Prabhat