सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव का कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव का कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

इस दौरान कार्यकर्ताओ ने समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव जिंदाबाद के गगनभेदी नारे भी लगाये।

 स्वतंत्र प्रभात 
 


सुदर्शन शुक्ल 

सहजनवा गोरखपुर-समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव आसुतोष गिरी के सहजनवा थाना चौराहे पर पहुचने पर युवजन सभा के विधान सभा अध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत किया। वह लखनऊ से गोरखपुर पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव जिंदाबाद के गगनभेदी नारे भी लगाये।

इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में नौकरशाही पूरी तरह हावी है। सरकार बदले की भावना से सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। देश और प्रदेश का किसान, तीनो काले कानून बिल को वापस लेने के लिए दस माह से सड़क पर आंदलोन कर रहा है।

 लेकिन सरकार के अपनी आंख बंद कर किसानो का हिई उत्पीड़न कर रही। नौजवान,रोजगार के लिए मारे फिर रहे हैं। लेकिन जनता को धोखा देकर फिर सत्ता में वापस आना चाह रही है। इस दौरान सुनील यादव,रामनाथ यादव,ताज मुहम्मद,विक्की यादव,गोलू,यादवेंद्र यादव,मुकेश यादव,रमेश यादव,नीरज कन्नौजिया,कृष्ण यादव,राहुल त्रिपाठी, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Related Posts

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel