लोहिया वाहिनी के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए बांदा जिला अध्यक्ष अनमोल यादव

समाजवादी लोहिया वाहिनी बांदा के जिलाध्यक्ष अमोल यादव ने भी भाग लिया 

स्वतंत्र प्रभात 

बांदा ,लखनऊ में लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल ने जिलाध्यक्ष महानगर अध्यक्ष तथा प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक कर संगठन की समीक्षा की जिसमें समाजवादी लोहिया वाहिनी बांदा के जिलाध्यक्ष अमोल यादव ने भी भाग लिया 

तथा अपनी बात रखते हुए कहा की हमें पार्टी में नवजवानों का सम्मान करते हुए उनका हौसला बढ़ाने का काम करते रहना चाहिए जिससे उनमें ऊर्जा का संचार हो और 2022 के विधानसभा चुनाव में कड़ी मेहनत करके युवा का साथ बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए अखिलेश यादव  की सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाए

लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल ने कहा की सभी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी अब अपने अपने क्षेत्र में मजबूती के साथ लग जाए तथा अपने अपने बूथ को भी मजबूत करे 


जिससे 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार 400 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत से बनाई जा सके इस दौरान जिलाध्यक्ष अमोल यादव ने प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल को अखिलेश यादव की तस्वीर भेंट कीइस दौरान प्रदेश महासचिव अमरेंद्र आर्या प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद यादव मन्नू पांडे उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सोएल अहमद ने किया।

About The Author: Swatantra Prabhat