स्वतंत्र प्रभात
मुकेश कुमार रिपोर्टर
सुरियावां भदोही। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मो आरिफ सिद्दीकी का सुरियावां बाज़ार में शनिवार को पहुंचने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उन्हें फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर श्री सिद्दीकी ने गरीबों मेहनतकशों तथा फुटपाथ पर बैठ कर काम करने वाले व ठेला रिक्शा चलाने वालों को फूलों का हार पहना कर सम्मान देने का काम किया।
सिद्दीकी ने कहा गरीबों मज़दूरों किसानों और जवानों की तरक्की के बिना देश की तरक्की और आर्थिक मजबूती संभव नही। भाजपा की सरकार में किसान मजदूर गरीब दमतोड़ रहा है। युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे है। बहन बेटियों की आबरू से खिलवाड़ किया जा रहा है। भ्रष्टाचार अपने पूरे चरम पर है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में विकास कार्य पूरी तरह से बाधित है। सरकार में बैठे लोग और भाजपा की पूरी की पूरी टीम जनता को सिर्फ गुमराह करने का काम कर रही है।
देश व प्रदेश दोनों विकास के मामले में दिशाहीन हो गई है। महंगाई से आम जनता त्रस्त है। आम लोगों को अपने घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। लेकिन इसको कम करने की कोशिश नहीं की जा रही है। श्री सिद्दिकी ने कहा कि भाजपा सरकार से देश व प्रदेश की जनता त्रस्त हो गई है। 2०22 में यूपी विधानसभा का चुनाव होने वाला है। जिस तरह से पश्चिम बंगाल की जनता ने वहां से भाजपा को खदेड़ा जा। ठीक उसी प्रकार से उत्तर प्रदेश की जनता भी भाजपा को यहां से खदेडऩे के लिए तैयार हैं।