सरकार द्वारा संचालित योजनाएं गरीब परिवारों के कल्याण को ध्यान में रखकर बनाया गया : मिथिलेश त्रिपाठी

सरकार द्वारा संचालित योजनाएं गरीब परिवारों के कल्याण को ध्यान में रखकर बनाया गया : मिथिलेश त्रिपाठी

सरकार द्वारा संचालित योजनाएं गरीब परिवारों के कल्याण को ध्यान में रखकर बनाया गया : मिथिलेश त्रिपाठी


स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकर नगर।सेवा कार्य  समर्पण और त्याग से किए जाने पर जन सामान्य के दिलों में जगह बनाई जा सकती है। सेवा ही धर्म मानकर गरीबों और वंचितों के लिए समर्पित होकर कार्य करने से समाज के अन्तिम व्यक्ति का उदय किया जा सकता है। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन भी यही था कि समाज के अन्तिम पायदान पर जीवन यापन कर रहे लोगों की उत्थान कर देश को समृद्धि शाली बनाया जा सकता है।पण्डित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा बताए गए रास्ते पर चल कर भाजपा कार्यकर्ता समाज में सेवा कार्य कर रहे हैं।


 उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में चलाए जा रहे घर घर सम्पर्क अभियान के अंतर्गत टांडा विधान सभा क्षेत्र के मण्डल बसखारी की बूथ संख्या 190 दौलतपुर महमूदपुर की घरों में जन सम्पर्क के दौरान व्यक्त किया।


         भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा संचालित योजनाएं और कार्यक्रम समाज के  सबसे गरीब परिवारों के कल्याण को ध्यान में रखकर बनाया गया है।भाजपा की केंद्र सरकार के मुखिया प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियां समाज के हर वर्ग के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने वाला है।जिसका लाभ शत प्रतिशत सभी जरूरत मंद लोगों को मिल रहा है।


        भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में संचालित घर घर सम्पर्क अभियान के अंतर्गत जनपद की सभी बूथों पर भाजपा जनप्रतिनिधि और नेता,कार्य कर्ता  लग कर लोगों को सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए उनको प्राप्त लाभ की चर्चा कर रहे हैं। अभियान के प्रथम दिन पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,रमाशंकर सिंह,

पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,भारती सिंह,विधायक संजू देवी,अनीता कमल,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,भूमि विकास बैंक डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,चेयर मैन सरिता गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्त,सुमन पाण्डेय,संतोष कुशवाहा,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेन्द्र कांत सिंह,जिला मंत्री दीपक तिवारी,चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह, पंकज वर्मा,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह,पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश चौहान,

अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जावेद मलिक, भाजपा नेता के के मिश्रा,बच्चू लाल भारती,श्याम बाबू गुप्ता, डाक्टर रजनीश सिंह,अशोक चौधरी,रमेश यादव, आर्दश चौधरी,अशोक उपाध्याय,धर्म वीर मिश्र,अमरनाथ सिंह, मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र निषाद ने सम्पर्क किया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel