.समाजवादी पार्टी का मासिक बैठक सम्पन्न

.समाजवादी पार्टी का मासिक बैठक सम्पन्न

सपा के बूथ रक्षक रचेंगे चुनाव में नया इतिहास

स्वतंत्र प्रभात 
 

अमेठी


समाजवादी पार्टी कार्यालय पर की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बूथ पर मजबूती प्रदान करने के लिये बूथों पर बूथ रक्षक तैनात किये जाने का निर्णय लिया गया। बूथ रक्षकों के सहयोग से ही विधानसभा चुनाव के जीतने में पार्टी को मदद मिलेगी। औऱ कोई चूक नहीं होने पायेगी। क्योंकि इस चुनाव में जनता तो अपना साथ दे रही है पर विरोधी छल कपट में निपुण है।


 उनकी बेजा हरकतों से निपटने के लिये हमें तैयार रहना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने किया।कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव एडवोकेट अरशद अहमद ने किया। विदित हो कि 2 अक्टूबर के उपलक्ष्य में जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय पर देश के दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके कार्यो व नीतियों से प्रेरणा लेकर चलने का संकल्प लिया। 


संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी जीवनी पर भी प्रकाश डाला। बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष ने कहा कि मिशन बाइस का आगाज हो चुका है। इसके लिये हमें पूरी तरह से चौकन्ना रहना होगा। पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। जनता में चहुँओर त्राहिमाम् मचा हुआ है। ये सरकार जुल्मी व दिखावा करने वाली ढोंगी है। जो खुद तो काम भी नही करती बल्कि दूसरे के कामो का फीता काटती है। 


पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप हो चुका है। इस जालिम सरकार को संविधान पर विस्वाश नही है। संविधान को खत्म करने का कार्य कर रही है। यह सरकार समाज को जोड़ने का नही तोड़ने का कार्य करती है। इस सरकार को खत्म करके उखाड़ फेंकना है। जिससे प्रदेश में अखिलेश के नेतृत्व में जनप्रिय व लोकप्रिय सरकार बन सके। यदि ऐसा करने में असफल रहे तो आने वाली पीढ़ी हम सबको माफ नही करेगी।


 विकास का दावा करने वाली सरकार का यह वादा पूरी तरह से दिखावा व ढकोसला साबित हो रहा है। सबका साथ सबका विकास का वादा पूरी तरह से फेल है। प्रदेश सरकार पूंजीपतियों की पोषक बन गयी है। इसमें किसान, नौजवान से लेकर आमजन तक हलकान व परेशान है। मंहगाई व भ्रस्टाचार चरम पर है। युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे है। हम सबको यह संकल्प लेकर अपने अपने क्षेत्र में जाना है कि सब अपने अपने बूथ पर मतों की रक्षा करने के साथ बूथ भी जिताने का कार्य करेंगे।


 इस जुल्मी सरकार को उखाड़ फेंकने में अपना योगदान दे। जिससे जिले की चारो विधानसभा सीटों पर सपा के उम्मीदवार विजयी हो। कार्यक्रम में तुफैल खान, चन्द्रशेखर यादव, अवधेश बहादुर, अवधेश त्रिपाठी, महेन्द्र शुक्ला, राम बरन यादव, घनश्याम सिंह, रामकेवल यादव, राम फेर, राम हेत, इसरार, मनीराम वर्मा, गिरीश, शमशाद खान मीना सिंह, विमेलश सरोज, गीता जायसवाल के अलावा संगठन के काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel