अखिलेश बोले कल बारिश में लोगों को भारी छति हुई एक ही बारिश में पता चल गया सरकार की कोई तैयारी नहीं थी

अखिलेश बोले कल बारिश में लोगों को भारी छति हुई एक ही बारिश में पता चल गया सरकार की कोई तैयारी नहीं थी

सपा कार्यालय में मनाया गया विश्वकर्मा जयंती

स्वतंत्र प्रभात 


पुनीत कुमार 

समाजवादी पार्टी कार्यालय में विश्वकर्मा जयंती का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कई कार्यकताओं को सम्मानित भी किया। पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा कि, भगवान विश्वकर्मा जयंती को सभी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 


कल प्रदेश में भारी से लोगों को भारी छति हुई। एक ही बारिश में पता चल गया सरकार की कोई तैयारी नहीं थी। इस समय भाजपा वाले बहुत सी चीजें फैला रहे है। अखिलेश यादव ने कहा कि, सोशल मीडिया में ई- रावण बैठे है। ये तरह तरह की अफवाहें फैला रहे। बिहार में बेईमानी डीएम और ईवीएम ने की थी। पश्चिमी बंगाल में जनता ने जवाब दिया। उत्तर प्रदेश में हमें डीएम और ईवीएम से सावधान रहना है।


वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी के जन्मदिन पर सपा कार्यालय के बाहर बेरोजगार दिवस मनाया। युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिंह की अगुवाई में कार्यालय के बाहर युवा कार्यकताओं ने पौकड़े तलकर विरोध जताया।


भाजपा सरकार पर फिर किया अखिलेश ने किया हमला

सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि, इस सरकार में हम और आप कितना अपमानित हुए, हर वर्ग को इस सरकार ने अपनमानित किया गया। भाजपा का कंही न कंही झूठ बोलने का प्रशिक्षण केंद्र बना है। विश्वकर्मा समाज के लोग जानते होंगे समाजवादी लोगों ने विश्वकर्मा समाज के लोगों के लिए किये। ऐसे मुख्यमंत्री जो काम नहीं करते उन्होंने छुट्टी कैंसिल कर दी। 

ये उन्होंने भगवान विश्वकर्मा का अपमान किया। आज आंकलन करिये की चार साल में क्या किया है। ये तुम्हें डराएंगे नहीं तुम्हरा नाम बदल देंगे। पांच ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी का सपना दिखाया है। अखिलेश यादव ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश की एक ट्रिलियन इकॉनमी बना देंगे। हमारे मुख्यमंत्री लैपटॉप नहीं चला पाते तो बताओ प्रदेश की एक ट्रिलियन इकॉनमी बना पाएंगे। आज हम आप मेहनत कर रहे तो अर्थव्यवस्था पटरी पर आ रही है इसमें सरकार का कोई योगदान नहीं रहा।

कोरोना काल में कोई मदद कर रही थी तो वो सपा की एम्बुलेंस


अखिलेश यादव ने कहा कि, कोरोना काल में अगल कोई चीज मदद कर रही थी तो वो सपा की एम्बुलेंस थी। संकट के समय ये सरकार उधोगपतियों के साथ खड़ी थी। पैदल चलने वालों ने कहीं कोरोना नहीं फैलाया हवाई जहाज से कोरोना आया था। गंगा में बहने वाली लाशों को बताया कि लाशें बिहार से आ गयी। ये उल्टी गंगा बहा रहे थे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel