दीपक तिवारी ने योगी सरकार की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश
गुंडाराज का खात्मा कर अमन चैन कायम कर दिया है प्रदेश में 2022 में एक बार फिर योगी सरकार बनेगी।
स्वतंत्र प्रभात
भीटी अंबेडकर नगर। कटेहरी विधानसभा के खजुरी मंडल में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए जिला मंत्री दीपक तिवारी ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा योगी ने प्रदेश से गुंडाराज का खात्मा कर अमन चैन कायम कर दिया है प्रदेश में 2022 में एक बार फिर योगी सरकार बनेगी।
जिला महामंत्री दीपक तिवारी ने सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा मोदी सरकार में उज्जवला गैस योजना से गरीबों के घर तक फ्री में गैस पहुंच गई। फ्री में बिजली कनेक्शन कर दिया गया जिससे गांव गांव गली गली बिजली पहुंच गई।
आयुष्मान भारत योजना से गरीबों का ₹500000 का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है। जिला महामंत्री ने अन्य तमाम योजनाओं की जमकर तारीफ की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खजुरी मंडल अध्यक्ष दिलीप तिवारी ने किया।
इस कार्यक्रम में प्रत्येक सेक्टर का व्रृत लेकर पन्ना प्रमुख बनाने के बारे में जानकारी दी गई और पार्टी द्वारा आयोजित आगामी कार्यक्रमों के बारे में विशेष रूप से चर्चा की गई इस अवसर पर मंडल महामंत्री अयोध्या प्रसाद ,मंडल कोषाध्यक्ष बजरंग बर्मा, सेक्टर संयोजक रवि वर्मा,
विनोद दुबे दीपक दुबे रमन दुबे अवधेश श्रीवास्तव शत्रुघ्न सिंह राकेश सिंह अजय सिंह बनगांव अजय सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल मीडिया प्रभारी अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
Comment List