भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर आयोजित हुआ स्वागत सम्मान समारोह।

प्रथम आगमन को लेकर भाजपा नेता व ग्राम प्रधान विक्रम सिंह के द्वारा स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हैदरगढ़ :

 विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष के प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। आपको बता दें हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बाराबंकी जनपद के भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक उसमें हाल ही में उन्हें जिला अध्यक्ष का पद प्रदेश नेतृत्व द्वारा सौंपा गया है। उनके प्रथम आगमन को लेकर भाजपा नेता व ग्राम प्रधान विक्रम सिंह के द्वारा स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक उसमें हैदरगढ़ ब्लॉक प्रमुख रामदेव सिंह शामिल हुए। सभी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रामसागर मौर्य,भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री रणवीर सिंह,रंजीत सिंह महंत,ग्राम प्रधान सोनू सिंह,सेक्टर प्रमुख उमेश मिश्रा,मो . सईद टिन्नी, राजकरन रावत आदि।

About The Author: Swatantra Prabhat