डॉ प्रतिमा यादव को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत

डॉ प्रतिमा यादव को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत


स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकरनगर। अकबरपुर ब्लॉक से जिला पंचायत सदस्य एवं लोकगायिका डॉ० प्रतिमा यादव को समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर जिले के समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया गया।

समाजवादी पार्टी द्वारा प्रतिमा यादव को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष अम्बेडकर नगर बनाये जाने के बाद प्रथम आगमन के समय जिले की सीमा में प्रवेश के साथ ही कार्यकर्ता व नेताओं द्वारा जगह जगह स्वागत का सिलसिला जारी हुआ और इसी दौरान प्रतिमा यादव ने शिवबाबा का आशीर्वाद लिया और जिला मुख्यालय पर जगह जगह स्थापित महापुरुषो की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। उक्त समय पर पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, शंखलाल माझी, जिलाध्यक्ष रामशकल यादव, विधायक सुभाष राय ,जयशंकर पान्डेय, पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त, अतहर खां, जिला महासचिव मुजीब सोनू, रामचन्दर गौड, विद्यासिन्ह भारती, संगीता कन्नौजिया, सुनीता सोनकर, मो० सईम, आलोक यादव, रविन्द्र यादव, गंगाराम कन्नौजिया, अविनाश चौधरी, सुरेन्द्र यादव, धीरेन्द्र त्रिपाठी के साथ समाजवादी पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने  स्वागत समारोह मे अपनी सहभागिता निभाते हुए महिला मोर्चा की नई जिलाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

About The Author: Swatantra Prabhat