भाजपा से जन मानस दुखी-कांग्रेस

भाजपा से जन मानस दुखी-कांग्रेस

‌स्वतन्त्र प्रभात-‌प्रयागराज।
‌फूलपुर।  

कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जहां सभी का सम्मान और स्वाभिमान निहित है। इसलिए सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकजुट होकर सभी को संगठन से जोड़ने का काम करें इसी में हम सबका भला होगा। यह बातें फूलपुर में स्थानीय पत्रकारों को  सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कांग्रेस नेता विनय दूबे ने कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के तानाशाही रवैए से आम जनमानस व्यथित है। इस सरकार ने नवजवानों को जहां बेरोजगार बना दिया, वहीं किसान और गरीब परेशान हैं।। जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढ़ो से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी है। छुट्टा सांड व आवारा पशुओं से किसानों की खेती किसानी पूरी तरह से चौपट हो गई है।

 दुबे ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार गरीब और किसान विरोधी है। इसे उखाड़ फेंकने के लिए सभी को आगे आना होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक स्व0 विद्याधर दुबे के सपनों को साकार करने के लिए सभी से एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर दर्जनों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat