
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित कर दी गई श्रद्धांजलि
इस शोक सभा कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा काशी क्षेत्र सत्यम हिंदू द्वारा किया गया।
स्वतंत्र प्रभात
फूलपुर, प्रयागराज
फूलपुर क्षेत्र अंतर्गत चिरौड़ा चौराहे पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उनकी याद में एक शोक सभा आयोजित कर श्रृद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर चिरौड़ा चौराहा पर सोमवार को शोक सभा कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम मे पूर्व जिला मंत्री गुलाब प्रसाद त्रिपाठी ने कल्याण सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि कल्याण सिंह का जाना पार्टी के साथ कार्यकर्ताओं के लिए भी अपूर्णीय क्षति है जिसको कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह ऐसे नेता थे जो कि वह जो कहते थे वही करते थे। वह हम सब की स्मृतियों में हमेशा जिंदा रहेंगे।
इस शोक सभा कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा काशी क्षेत्र सत्यम हिंदू द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल मंत्री विमल मिश्रा ने किया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश मिश्र, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, अनुसूचित मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर लाल, डॉ श्याम लाल, संजय शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र, छोटे लाल पाल, विमल मिश्र, मूलचंद पाल, दयाशंकर शुक्ल, जय प्रकाश दूबे, राम सुधार बिंद, राजेश पाण्डेय आदि लोग शोक उपस्थित रहते हुए शोक संवेदना व्यक्त कर श्रृद्धांजलि अर्पित की।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List