देश व प्रदेश के युवा ही बदलेंगे राजनीति की दिशा, सपा जीतेगी 2022 का चुनाव — अरविन्द गिरि

इस मौके पर संदीप यादव, कुमार मंगल, अरुण यादव, संदीप सिंह सत्या, सोनू पाण्डेय, अंगद यादव, सुरेश यादव, बेला


स्वतंत्र प्रभात
फूलपुर, प्रयागराज


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत फूलपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी का आगमन होने पर समाजवादी युवजन सभा के विधान सभा अध्यक्ष कुमार मंगल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की फोटो सप्रेम भेंट स्वरूप देकर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

                 इसी क्रम में कार्यकताओं से मिलकर अरविन्द गिरी ने कहा कि सभी एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करें अब तानाशाही सरकार को बदलने का समय आ गया है। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश के युवा ही हमारी मजबूती हैं जो कंधे से कंधा मिलाकर हमारे साथ चल रहे हैं और यही युवा साथी 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे।

              इस मौके पर संदीप यादव, कुमार मंगल, अरुण यादव, संदीप सिंह सत्या, सोनू पाण्डेय, अंगद यादव, सुरेश यादव, बेला सिंह यादव, सुहेल अहमद, प्रशांत यदुवंशी,आकाश यादव, विवेक यादव, सचिन यादव,राजेश यादव,फिरोज राईन,धर्मेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat