
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए देव बोस
पार्टी कार्यकर्ताओं ने का किया जोरदार स्वागत।
स्वतंत्र प्रभात
फूलपुर, प्रयागराज
फूलपुर समाजवादी युवजन सभा के फूलपुर विधान सभा अध्यक्ष कुमार मंगल के नेतृत्व में बुधवार 21 जुलाई को समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा देव बोस को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर उनके प्रथम फूलपुर नगर आगमन पर माला पहना कर जोरदार स्वागत किया गया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की सहमति से मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने प्रदेश कमेटी में देव बोस को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया। उनके मनोनयन पर फूलपुर समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए मिठाई खिलाकर बधाई दिया।
इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नसीर उद्दीन राईन, नगर अध्यक्ष सुहेल अहमद, मोईद अंसारी, राहुल दुबे, अरशद उल्लाह, बेला सिंह यादव, रोहित यादव, शेर खान, अनुराग यादव, सर्वेश यादव, सौरभ यादव, फिरोज राईन, अमर सिंह यादव, राजेश यादव, भागीरथी, धर्मेंद्र यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List