मीडिया पर आईटी के छापे के खिलाफ गरजी आप, बताया आपातकाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर आयकर छापे मीडिया को डराने का प्रयास है
-
बोले, पार्टी संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर आयकर छापे मीडिया को डराने का प्रयास है। उनका संदेश साफ है, जो भाजपा सरकार के खिलाफ बोलेगा, उसे बख्शेंगे नहीं। ऐसी सोच बेहद खतरनाक है। सभी को इसके खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए। ये छापे तुरंत बंद किए जाएं और मीडिया को स्वतंत्र रूप से काम करने दिया जाए।
जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह ने कहा कि प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदर्शन का आह्वान किया था। आम आदमी पार्टी इस कार्रवाई को सरकारी गुंडागर्दी करार देते हुए इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ चुकी है। इस प्रकरण में एक ट्वीट करके संजय सिंह ने कहा था कि भाजपा का अंत तय है "विनाश काले विपरीत बुद्धि।' भारत समाचार के प्रमुख व वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सिंह के घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स का छापा मारा गया है। यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर करारा प्रहार है। यूपी की जनता आदित्यनाथ और बीजेपी दोनों को सबक सिखाएगी।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की अपील के मुताबिक बदायूं जिले के कार्यकर्ताओं ने पूरे जोर-शोर से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के खिलाफ सत्ता की इस कार्रवाई का विरोध जताया है। हमने एकस्वर से इसे आपातकाल बताया है। प्रदर्शन के दौरान यूनिस भाई जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार गौतम जिला उपाध्यक्ष पिंकू सिंह मीडिया प्रभारी मुकुल प्रताप सिंह यूथ विंग अध्यक्ष राहुल जी चिरौंजी सिंह दिनेश राठौर राम प्रताप अशोक पटेल खिलावन मुन्नालाल गुड्डू खान आदि उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह आम आदमी पार्टी बदायूं

Comment List