सपा कार्यकर्ताओं ने बताई अपनी सरकार की उपलब्धियां व विपक्ष की नाकामियां
स्वतंत्र प्रभात फूलपुर, प्रयागराज बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम अखिलेश यादव के 48वें जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी पिछली सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष की नाकामियों को भी बताया। बुधवार 30 जून को फूलपुर के महजुदवा गांव में आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में सपा के लो०वा० राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
स्वतंत्र प्रभात
फूलपुर, प्रयागराज
इस मौके पर सपाइयों ने गरीबों में फल व मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी युवजन सभा पूर्व जिलाध्यक्ष रवीन्द्र यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2012 से 2017 तक जो भी विकास कार्य किया है वह सब सराहनीय है। बताया गया कि बहुत कम समय में उन्होंने लंबी रफ्तार से विकास कार्यों को गति देने का काम किया था। विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव श्याम लाल पाल ने कहा कि भाजपा की सरकार में सिर्फ अखिलेश यादव द्वारा किए गए विकास कार्यों का सिलापट बदलकर अपने नाम का ढिंढोरा पीट कर विकास बताया जा रहा है। प्रदेश की जनता महंगाई, लूट, हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों से उत्तर प्रदेश हिल चुका है। गरीब तो गरीब ही बनता जा रहा है लेकिन अमीर भले ही ऊंची ऊंचाइयों पर बढ़त बनाए जा रहा है।
ऐसे में समाजवादी पार्टी के लोग 2022 संकल्प दिवस के रूप में संकल्प ले रहे हैं। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन नसीरुद्दीन राईन ने किया। कार्यक्रम के आयोजक अजय यादव ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुराद मंसूरी,बेला यादव, आर०के०सरोज,सर्वेश यादव,मो०इरफान,सुनील यादव, वाजिद तुफानी, बब्बू यादव,सुहेल अहमद,योगेश पाल, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comment List