सपाइयों ने महिला घेरा कार्यक्रम के अंतर्गत दिखाई ताकत

सपाइयों ने महिला घेरा कार्यक्रम के अंतर्गत दिखाई ताकत

लंभुआ में सपाइयों का महिला घेरा कार्यक्रम का आयोजन। लंभुआ क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपीनाथपुर में विधानसभा अध्यक्ष नन्हे निषाद के नेतृत्व में सपाइयों का महिला घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने एकजुटता दिखाते हुए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। विधानसभा अध्यक्ष नन्हे निषाद ने

लंभुआ में सपाइयों का महिला घेरा कार्यक्रम का आयोजन।

लंभुआ क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपीनाथपुर में विधानसभा अध्यक्ष नन्हे निषाद के नेतृत्व में सपाइयों का महिला घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने एकजुटता दिखाते हुए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। विधानसभा अध्यक्ष नन्हे निषाद ने कहा कि सपा सरकार में जो भी आम जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू थी उसे भाजपा सरकार ने बंद करा दिया। इस बात को हमें गांव-गांव घर-घर जातक जन-जन तक पहुंचाना है।

भाजपा सरकार में महिलाओं के ऊपर तमाम अत्याचार हो रहा है, सरकार सिर्फ अपराध कम करने का झूठा नाटक करती है। सपा नेता जितेंद्र उर्फ बाजीगर वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार पूरे देश में सिर्फ नफरत फैलाने का काम कर रही है। लोगों में नफरत फैला कर देश में राज करना चाहती है।श्री वर्मा ने कहा कि अगर हमें यह सब बंद करना है तो सपा सरकार लाने के लिए ईमानदारी से प्रयास करना होगा। इसके लिए एकजुटता की जरूरत है। श्री वर्मा ने 2022 का लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी को संकल्प दिलाया।

महिलाओं की काफी संख्या में भीड़ ने सपा की ताकत को दिखाया। मौके पर जिला अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, सुशील बरनवाल, सतपाल यादव, हरकेश यादव, वीर बहादुर उर्फ मुलायम यादव, अली अहमद, परमात्मा यादव आदि मौजूद थे।

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Related Posts

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel