सपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में किसानों के समर्थन में निकाली रैली, जताया समर्थन
On
आनन्द मोहन तहसील संवाददाता स्वतन्त्र प्रभातटांडा अंबेडकर नगर। सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव की अध्यक्षता में सपा कार्यकर्ताओं ने सपा के पूर्व एमएलसी अजय कुमार वर्मा उर्फ विशाल वर्मा के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में टांडा के त्रिमुहानी बाजार से फूलपुर लंगडी पृथ्वीपुर होते हुए
आनन्द मोहन तहसील संवाददाता
स्वतन्त्र प्रभात
टांडा अंबेडकर नगर। सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव की अध्यक्षता में सपा कार्यकर्ताओं ने सपा के पूर्व एमएलसी अजय कुमार वर्मा उर्फ विशाल वर्मा के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में टांडा के त्रिमुहानी बाजार से फूलपुर लंगडी पृथ्वीपुर होते हुए धौराहरा से नारायणपुर प्रीतमपुर के रास्ते सुलेमपुर में रैली का समापन किया। सरकार द्वारा पारित (नई कृषि नीति) किसान बिल कानून को काला बिल बताया।
पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने बताया किसान और नौजवान मर रहे हैं रोजी-रोटी का संकट है। लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेग रहा है। उन्होंने बताया 7 दिसंबर से चल रहे किसानों के समर्थन में कार्यक्रम तब तक सपा कार्यकर्ता चलाएंगे, जब राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा समापन तिथि घोषित नहीं कर दिया जाता। उन्होंने पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार किसानों की हितैषी बताया। किसानों के समर्थन में नारा दिया” धूल मिट्टी खाएंगे किसानों को न्याय दिलाएंगे”वही सपा जिला अध्यक्ष रामसकल यादव ने भरपूर समर्थन दिया।
मौके पर मौजूद लोगों में जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, विधानसभा अध्यक्ष टाण्डा संदीप यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष कृपाराम वर्मा,ब्लाक अध्यक्ष हरिकेश कन्नौजिया, युवा नेता कुलदीप वर्मा ,फूलचंद वर्मा, विनोद कन्नौजिया, दिनेश वर्मा, चांद भाई, तुमेल अहमद,मुन्नीलाल मौर्या, आत्माराम वर्मा, घनश्याम वर्मा, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags:
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
15 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
15 Dec 2025 22:00:19
Gold Silver Price: सोने–चांदी के दामों में आज 15 दिसंबर 2025, यानी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मामूली गिरावट...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List