विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के महासचिव विश्व विजय सिंह ने की समीक्षा
स्वतंत्र प्रभात देवरिया। टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को देवरिया विधानसभा उपचुनाव के सम्बंध में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव/पूर्वांचल प्रभारी विश्वविजय सिंह रहे।बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि देवरिया विधानसभा उपचुनाव को कांग्रेस बहुत मजबूती से लड़ेगी इसके
स्वतंत्र प्रभात
श्री सिंह ने आगे कहा कि प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार से आम जनता बेहाल और परेशान है।भ्रष्टाचार चरम पर है। अपराधी सत्ता के संरक्षण में पल रहे हैं और प्रदेश अपराधियों के चंगुल में फंस चुकी है। कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश और केंद्र सरकार के बिना तैयारी के थोपे गए लॉकडाउन से नौजवान बेरोजगार हो गए हैं, सरकार उनकी व्यवस्था करने कीबजाय सारी नौकरियों को समाप्त कर रही है और फर्जी आंकड़े बनाकर अपनी पीठ स्वयं थपथपा रही है। पूर्ववर्ती सरकारें सपा, बसपा केंद्र सरकार की पिछलग्गू बन गई है। ऐसे में प्रदेश की आम आवाम कांग्रेस को आशा भरी निगाहों से देख रही है।
हम सब को उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए कमर कसना होगा।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने किया।बैठक में शहर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह लारी मुन्ना,पुरुषोत्तम नारायण सिंह, अरविन्द शाही,आनन्द देव गिरी,नौशाद अहमद खान,मुकुन्द भाष्कर मणि, नागेन्द्र शुक्ला, वरुण राय,, बृजेश सिंह राजा,विजयशंकर मिश्रा,विजयशेखर मल्ल रोशन,भरत मणि त्रिपाठी, नीलेश त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह,शाकिर हुसैन, धर्मेन्द्र पाण्डेय,आनन्द श्रीवास्तव सोनू,आशीष शुक्ला,रामअशीष साहनी,सुबाष राय, मनोज मणि, रामप्रवेश सिंह, राजेश सिंह,रामदयाल,जवाहर बरनवाल,महेन्द्र अंबेडकर, सच्चिदानंद मिश्रा, डॉ एस के पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।

Comment List