गुरजीत का गोल नंबर वन, क्रिकेट के बाद हॉकी को भी मिली 'वॉल', सोशल मीडिया पर गूंजा

गुरजीत का गोल नंबर वन, क्रिकेट के बाद हॉकी को भी मिली 'वॉल', सोशल मीडिया पर गूंजा

टोक्यो ओलिंपिक में भारत की महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को


स्वतंत्र प्रभात     


पुनीत कुमार की रिपोर्ट  

टोक्यो ओलिंपिक में भारत की महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इस जीत के बाद क्रिकेट की दीवानगी वाले देश में हॉकी ने जबरदस्त पकड़ बनाई है। फैन्स इस जीत को 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर मिली जीत से भी बड़ी बता रहे हैं। जब भारत ने 2011 में ऑस्ट्रेलिया को हराया था, उस वक्त ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड नंबर-1 थी। गुरजीत कौर का गोल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है।

यूजर्स का कहना है कि क्रिकेट के बाद हॉकी को भी नई 'वॉल' मिल गई है। भारतीय गोलकीपर सविता पूनिया ने ऑस्ट्रेलियाई फॉरवर्ड को अकेले संभाले रखा और उन्हें कोई गोल नहीं करने दिया। देश की बेटियों की कामयाबी पर अब पूरा देश जश्न मना रहा है। क्रिकेट के लिए जिस तरह स्टेडियम में फैन्स इंडिया... इंडिया चिल्लाते थे, अब यही इंडिया... इंडिया की गूंज हॉकी में सुनाई दे रही है।

महिला टीम की ये जीत बेहद चौंकाने वाली है, क्योंकि 1980 के बाद भारतीय टीम सिर्फ 2016 में रियो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर पाई थी। 2016 में भी टीम 12वें स्थान पर रही थी। लेकिन अब इस जीत ने यह तय कर दिया कि देश की लड़कियां किसी मायने में लड़कों से कम नहीं हैं। जो फैन्स ग्रुप स्टेज में महिला टीम की लगातार 3 हार के बाद उम्मीद छोड़ चुके थे, वे अब इस टीम से मेडल की उम्मीद कर रहे हैं। बता दें कि रविवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह जीत कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है

भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार सेमीफाइनल में

कि भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिशनर बैरी ओ'फैरेल ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह एक मुश्किल मैच था, लेकिन आपके डिफेंस को हमारे खिलाड़ी नहीं भेद सके। सविता पूनिया को बैरी ने ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया बताया। उन्होंने कहा कि सविता मजबूती से खड़ी रहीं और ऑस्ट्रेलिया को गोल करने से रोका। सेमीफाइनल और ग्रैंड फाइनल के लिए शुभकामनाएं।

राजनेताओं से लेकर एक्टर समेत कई लोगों ने महिला हॉकी टीम बधाई दी है। कई लोग चक दे इंडिया के कैप्शन के साथ इंडियन विमेंस टीम की तस्वीर शेयर कर रहे हैं। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, किरण रिजिजू और स्मृति ईरानी समेत अन्य बड़े नेताओं ने भी महिला टीम को बधाई दी है।खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा कि महिला हॉकी टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है। 130 करोड़ लोग देश की महिला हॉकी टीम के साथ हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने लिखा कि टीम इंडिया के प्रदर्शन पर हर किसी को गर्व है।

कुछ जीत बहुत यादगार होती हैं, आपको खेलते हुए देखना हमारे लिए बेहतरीन अनुभव है। पूर्व खेल मंत्री किरण रिजिजू ने लिखा कि भारत का सपना अब सच हो रहा है। हमारी हॉकी टीम ने शानदार जीत दर्ज की। मेरे पास खुशी बयां करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी ट्वीट कर लिखा- नाज़ है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट कर महिला टीम को बधाई दी है। फिल्म चक दे इंडिया में कोमल चौटाला का किरदार निभाने वालीं चित्रांशी रावत ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर की। चित्रांशी ने कहा कि आज लड़कियों ने दिन बना दिया। अगस्त के महीने में ही हमारी फिल्म आई थी और इसी महीने हमें जीत मिली है।

वहीं बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने महिला हॉकी टीम के कोच जोरेड मारिज्ने के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि टोक्यो से घर लौटते वक्त प्लीज अपने साथ गोल्ड लाइएगा। इस बार धनतेरस भी 2 नवंबर को है। शाहरुख का बर्थडे भी 2 नवंबर को है। इसके आगे शाहरुख ने खुद को एक्स कोच भी बताया है। भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है। भारत ने क्वार्टर फाइनल में 3 बार की ओलिंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया है। भारत के लिए एकमात्र गोल गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया। अब सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना 4 अगस्त को अर्जेंटीना से होगा। अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल में जर्मनी को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

Tags:

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel