अरविन्द अकेला कल्लू और संजय कुमार सिंह ने गाना 'रेडिया के तेलवा' का 20 मिलियन व्यूज का जश्न मनाया गया मुंबई में
On
अरविन्द अकेला कल्लू और संजय कुमार सिंह ने गाना 'रेडिया के तेलवा' का 20 मिलियन व्यूज का जश्न मनाया गया मुंबई में
स्वतंत्र प्रभात-
मौके पर अरविंद अकेला कल्लू ने सभी श्रोताओं का आभार जताया और कहा कि गाना 'रेडिया के तेलवा' को भोजपुरी की जनता ने सफल बनाया है और हमें आशीर्वाद दिया है। गाँव घर में सोहर गाया जाता है, उसी थीम पर बना यह गाना है। उन्होंने कहा कि S4U म्यूजिक चैनल एक सकारात्मक सोच के साथ बना है। इसमें दिग्गज गायकों को मौका मिलता ही है, साथ में प्रतिभशाली लोगों को भी एक मंच देना इस चैनल को बांकियो से अलग बनाता है। इस लिए हम सोशल मीडिया पर रिल्स बनाने वाले लोगों से अपील करते हैं कि आप अच्छे रिल्स बनाएं। आपके पास ये बेहतर मंच है, जिसके बाद आगे आपको भी काम मिल सकता है।
वहीं संजय कुमार सिंह ने गाना 'रेडिया के तेलवा' के लिए अरविन्द अकेला कल्लू, रानी, लिरिक्स अजय बच्चन, म्यूजिक प्रियांशु सिंह, निर्देशक पवन पाल का शुक्रिया अदा किया और कहा कि हमने एक बेहतर टीम के साथ काम किया, जिसका फल आज सबके सामने है। कल्लू के इस गाने को लोगों ने खूब प्यार दिया। हम साथ में और भी कई गाने लेकर आने वाले हैं, जो मनोरंजन से भरपूर होगी और जिसमें देशी माटी का सुगंध लोग महसूस कर सकेंगे। साथ ही हम नए प्रतिभशाली गायको को भी अपने चैनल के जरिये लाते रहेंगे। हमारी कोशिश है एक ऐसी दुनिया के निर्माण का, जिसमें अनुभवी कलाकारों के साथ प्रतिभशाली कलाकारों तालमेल हो और हमारे इंडस्ट्री आगे बढे। इसके लिए आप सभी ऐसे ही प्यार और आशीर्वाद बनाये रखिये। भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसरी लाल यादव का गाना ''सईया के रोटी'' इसी चैनल से 145 मिलियन व्यूज का जश्न मना चूका है।
Tags:
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Dec 2025
12 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 20:12:00
Lakhpati Didi Yojana: केंद्र सरकार ने देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई हुई हैं।...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List