अर्जुन कपूर बने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के पड़ोसी

अर्जुन कपूर बने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के पड़ोसी

बॉलिवुड ऐक्टर अर्जुन कपूर ने मुंबई के बांद्रा इलाके में नया घर खरीदा है। खास बात यह है कि जिस जगह अर्जुन ने घर लिया है, वह उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा सोसायटी के पास में ही है। अर्जुन ने बांद्रा वेस्ट इलाके में सी-फेसिंग 4 बीएचके अपार्टमेंट खरीदा है। यह 26 फ्लोर की बिल्डिंग

बॉलिवुड ऐक्‍टर अर्जुन कपूर ने मुंबई के बांद्रा इलाके में नया घर खरीदा है। खास बात यह है कि जिस जगह अर्जुन ने घर लिया है, वह उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा सोसायटी के पास में ही है।

अर्जुन ने बांद्रा वेस्ट इलाके में सी-फेसिंग 4 बीएचके अपार्टमेंट खरीदा है। यह 26 फ्लोर की बिल्‍डिंग है जहां से वर्ली सी लिंक का जबरदस्‍त नजारा देखने को मिलता है। माना जा रहा है कि अपार्टमेंट की कीमत 20 से 23 करोड़ के आसपास है।

अर्जुन के विला में ये सुविधाएं
अर्जुन के विला में पूल, जिम, pet कॉर्नर, लाइब्रेरी, प्‍ले एरिया, मिनी गोल्‍फ कोर्स, स्‍पा जैसी कई सुविधाएं हैं। इससे पहले इस साल आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्‍हा, जान्‍हवी कपूर, अमिताभ बच्‍चन जैसे सिलेब्रिटीज भी नया घर खरीद चुके हैं।

इन फिल्‍मों में दिखेंगे अर्जुन
प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो हाल में अर्जुन ‘संदीप और पिंकी फरार’ और ‘सरदार का ग्रैंडसन’ जैसी फिल्‍मों में नजर आए हैं। अब वह ‘भूत पुलिस’ और ‘एक विलेन 2’ में दिखेंगे। इन फिल्‍मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Tags:

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel