मिशन शक्ति भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति पर हुई वाद विवाद प्रतियोगिता

मिशन शक्ति भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति पर हुई वाद विवाद प्रतियोगिता

 वीरभूमि राजकीय  डिग्री कॉलेज में अनवरत चल रहा  मिशन शक्ति जन जागरूकता अभियान


स्वतंत्र प्रभात 


 

महोबा । वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग एवं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश तथा प्राचार्य  लेफ्टिनेंट प्रो सुशील बाबू के मार्गदर्शन एवं शक्तियोद्धा प्रो मधुवाला सरोजनी के नेतृत्व में  महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए  मिशन शक्ति फेज 3  अभियान के अंतर्गत आज छठवें चरण में भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय सभागार में आयोजित किया गया जिसमें भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की।

प्रथम स्थान अफसाना द्वितीय स्थान सुषमा कुमारी तथा तृतीय स्थान पूजा ने प्राप्त किया प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ एसएस राजपूत, डॉ बृजेश कुमार सिंह व डॉ अनवर आलम रहे छात्राओं ने वाद विवाद में पक्ष-विपक्ष प्रस्तुत करते हुए भारतीय समाज में प्राचीन काल ,मध्यकाल एवं वर्तमान काल में महिलाओं की स्थिति को उद्धृत किया तथा एक स्वर में सभी ने महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए नारी के सम्मान पर जोर दिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के संरक्षक प्राचार्य लेफ्टिनेंट प्रो सुशील बाबू ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि छात्राओं को अपने आसपास जागरूकता फैलाकर जो छात्राएं शिक्षा से वंचित हो रही हैं उन्हें शिक्षा हेतु प्रेरित करना चाहिए तथा संकोच त्याग कर अन्याय का विरोध करना चाहिए तब ही सच्चे अर्थों में मिशन शक्ति की सार्थकता होगी। एनएसएस नोडल अधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार पांडे ने  संबोधित करते हुए कहा कि नारी के प्रति पुरुषों को सोच बदलनी होगी 

तथा उन्हें सम्मान देना होगा  इस अवसर पर डॉ बृजेश कुमार एवं  कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ एलसी अनुरागी ने कहा कि नारी ब्रह्म स्वरूपा है श्रद्धा है आदि शक्ति है सद्गुणों की खान है और वह सब कुछ है जो इस  प्रकट विश्व में सर्वश्रेष्ठ के रूप में दृष्टिगोचर होता है वास्तव मेंनारी शक्ति स्वरूपा है।

इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता के अंतर्गत नए वोटर बनने के लिए शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अहर्ता आयु 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं ने बढ़ चढ़कर के फार्म-6 भरा तथा वैक्सीन लगवाने हेतु वैक्सीन शिविर में भी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

 मिशन शक्ति कार्यक्रम के दौरान डॉ डीके खरे ,डॉ केसी वर्मा, सोवित कुमार गुप्ता ,महेंद्र सिंह,हेमलता के साथ-साथ संपूर्ण महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा कार्यक्रम की संयोजक प्रो मधुबाला सरोजनी में कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel