पात्र होने के बावजूद भी नही मिल रहा गरीबों को आवास

पात्र होने के बावजूद भी नही मिल रहा गरीबों को आवास

जयदीप शुक्ला के साथ यज्ञनारायण त्रिपाठी की रिपोर्ट मोतीगंज,गोण्डा-मोदी सरकार द्वारा यह दावा किया गया है, कि 2022 तक देश में समस्त लोगों को पक्का घर उपलब्ध करा दिया जाएगा।पर जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है,इसके विपरीत होती है। जिसका उदाहरण विकास खण्ड मनकापुर के अंतर्गत,ग्राम सभा हडहवा के मजरा भंवरियापारा में

जयदीप शुक्ला के साथ यज्ञनारायण त्रिपाठी की रिपोर्ट

मोतीगंज,गोण्डा-
मोदी सरकार द्वारा यह दावा किया गया है, कि 2022 तक देश में समस्त लोगों को पक्का घर उपलब्ध करा दिया जाएगा।पर जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है,इसके विपरीत होती है।

जिसका उदाहरण विकास खण्ड मनकापुर के अंतर्गत,ग्राम सभा हडहवा के मजरा भंवरियापारा में देखने को मिला है।उक्त गांँव निवासी काजल पत्नी खुशिहाल, आलगू पुत्र धन्नू,रीता देवी पत्नी सुल्ताने, विजयलक्ष्मी पत्नी संजय पासवान, विंद्रावती पत्नी राकेश, रेशमा पत्नी राजेश, का घर आज भी मिट्टी के दीवाल पर छप्पर का बना हुआ है। इन घरों के लोग आज भी छप्पर के टूटे-फूटे झोपड़ी नुमा मकान में रह रहे हैं, इसे कभी भी देखा जा सकता है।

पात्र होने के बावजूद भी नही मिल रहा गरीबों को आवास

जिनको प्रधानमंत्री आवास के पात्र होने के बावजूद अभी तक नहीं मिला।इन्हें पक्का घर कब नसीब होगा,यह तो समय ही बताएगा,देश आजाद होने के 73 साल बाद भी इस गांँव के अलगू सहित अन्य कई लोग पन्नी तान कर घर में गुजारा करने के लिए मजबूर हैं। उक्त गांँव निवासी अलगू सहित कई लोगों ने बताया, कि आवास के लिए ग्राम प्रधान से कई बार कहा लेकिन आवास नहीं मिला। छप्पर के घर में अपने परिवार के साथ रहता हूंँ।

बरसात में पानी घर के अंदर भर जाता है, जिससे हम लोगों को लेटने-बैठने के लिए काफी परेशानी होती है और बैठे-बैठे रात गुजारना पड़ता है। अब हम इसकी शिकायत करें तो किस से करें हमारा सुनने वाला कोई नहीं है। किसी तरह से बरसात तो कट गया अब ठंडी का मौसम आ गया है किसी तरह ठंडी भी कट जाएगा।

हम गरीब हैं इसलिए हमारी गरीबी को दूर करने वाला कोई नहीं है। छप्पर पर पन्नी डालकर रक्खा था। गति दिनों तेज हवा चलने के कारण पन्नी भी फाटकर इधर-उधर हो गया है।हम गरीब हैं किसी तरह मेहनत मजदूरी करके गुजर-बसर करते हैं।मेहनत से दो टाइम की रोटी तो किसी तरह से मिल जाता है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel