ओटी एसिस्टेंट का घुस वीडियो वायरल

इंजुरी की कापी देने के लिए ले रहे थे रुपये

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

सुपौल ,बिहार

सुपौल जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरा में पदस्थापित ओटी असिस्टेंट का घूस लेते विडियो वायरल हुआ। जानकारी अनुसार मार-पीट मामले में इनजूरी रिपोर्ट देने के नाम पर 25 हजार रुपए की डिमांड की गई थी।

हालांकि स्वतंत्र प्रभात वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।पीड़ित व्यक्ति  ठारही भवानीपुर पंचायत के विशनपुर निवासी राजेश पासवान ने तत्काल 3 सो रुपए देते हुए ओटी इनचार्ज देवेन्द्र कुमार का विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वायरल विडियो में तीन सो रूपया घूस लेते देखें जा रहे हैं वहीं इंचार्ज महोदय पिडित व्यक्ति को सख्त लहजे  में कहते दिख रहे हैं कि नकल लेने आइएगा तो रुपये लेकर आइएगा।

22817f4d-03a7-40ef-a0e9-c5737ec17c0d

विशेष ग्राउंड रिपोर्ट: बाराबंकी के इचौलिया गाँव में ‘जल जीवन मिशन’ बना जन-आंदोलन, बदल गई 2100 से अधिक ग्रामीणों की तकदीर Read More विशेष ग्राउंड रिपोर्ट: बाराबंकी के इचौलिया गाँव में ‘जल जीवन मिशन’ बना जन-आंदोलन, बदल गई 2100 से अधिक ग्रामीणों की तकदीर

हेरत की बात है कि साहब स्वास्थ्य विभाग में कर्मी है लेकिन उन्होंने अस्पताल यूनिफॉर्म का तनिक भी ख्याल नहीं रखा और अपने आफिस में ही बेड लगा कर आराम फरमाते नजर आ रहे हैं वो भी बनियान में अब सवाल उठता है कि सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति सरजमीं पर किस तरह काम कर रही है। स्वास्थ्य विभाग में चल रहे इस गौरखधंधे के बीच कितने गरीब, निसहाय, लाचार और बेबस लोगों को इन लोगों ने लूटने का काम किया यह साबित करने के लिए यह वायरल विडियो काफी है।

नवागत सहायक आयुक्त का भब्य स्वागत Read More नवागत सहायक आयुक्त का भब्य स्वागत

ताजुब की बात है इस तरह के काले कारनामे करने वाले कर्मियों की भनक न तो पीएचसी प्रभारी को लगती है और न ही विभाग के किसी बड़े अधिकारी को यहां तक कि इससे अंजान जिला प्रशासन भी इस तरह के कारनामों से अनभिज्ञ रहते हैं। यही कारण है कि आए दिन लोग झूठे मुकदमे में इस तरह से इनजूरी रिपोर्ट पेश कर मुकदमा दर्ज करते हैं और इसी आधार पर पुलिस संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हैं नतीजन लोगों को मेडिकल टीम बैठाने पर मजबूर होना पड़ता है। जिससे सरकार का बोझ और बढ़ जाया करता है।चिकित्सा पदाधिकारी मिथिलेश सिंह ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में नहीं है दोषी पाने पर कार्रवाई की जाएगी।

डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज़ अथॉरिटी, अमृतसर ने सेंट्रल जेल, अमृतसर के ट्रांजिट कैंप में बंद 9 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा Read More डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज़ अथॉरिटी, अमृतसर ने सेंट्रल जेल, अमृतसर के ट्रांजिट कैंप में बंद 9 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें