जामपानी गांव के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत,दो मासूम समेत छह घायल

म्योरपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, पुलिस जाँच में जुटि।

राजेश तिवारी Picture
Published On

म्योरपुर थाना क्षेत्र की घटना

नितीश कुमार ( संवाददाता) 

दुद्धी/सोनभद्र-

म्योरपुर थाना क्षेत्र के म्योरपुर -लीलासी मार्ग पर जामपानी गांव के समीप रविवार की रात करीब नौ बजे दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो मासूम समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए।

IMG-20250512-WA0018

योग, शिक्षा और सेवा का संगम: APED हेल्प फाउंडेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जरूरतमंदों को बांटे गए वस्त्र Read More योग, शिक्षा और सेवा का संगम: APED हेल्प फाउंडेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जरूरतमंदों को बांटे गए वस्त्र

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पुलिस और एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां बाइक सवार एक युवक 24 वर्षीय रामकुमार पुत्र रामनाथ निवासी कटौली की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल 20 वर्षीय छोटू पुत्र रामबिहारी निवासी रनटोला, 30 वर्षीय प्यारेलाल पुत्र रामजीत निवासी सुपाचुंआ और उसकी पत्नी 25 वर्षीय संगीता व बच्चे 4 वर्षीय सागर, 5 वर्षीय संसार तथा रिश्तेदार 25 वर्षीय धवला प्रसाद निवासी घघरी थाना बभनी को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

जूनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गीतांक आयुष ने जीता स्वर्ण पदक Read More जूनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गीतांक आयुष ने जीता स्वर्ण पदक

IMG-20250512-WA0017

नव भारतीय किसान संगठन के तत्वावधान में परसऊं गांव में भव्य भंडारे का आयोजन, सैकड़ों किसानों ने लिया प्रसाद Read More नव भारतीय किसान संगठन के तत्वावधान में परसऊं गांव में भव्य भंडारे का आयोजन, सैकड़ों किसानों ने लिया प्रसाद

सूचना पाकर सीएचसी पहुंचे थाना प्रभारी हेमंत सिंह घटना के संदर्भ में जानकारी लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गए। इलाज कर रहे चिकित्सक डा० अंकित सिंह ने बताया कि हादसे में घायल दोनों बच्चों और उनके माता-पिता की हालत नाज़ुक है।

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार