आईपीएम किट किसानों को किया गया वितरण

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

सिद्धार्थनगर । उसका बाजार के राजकीय कृषि गोदाम रानीगंज के द्वारा सोमवार को किसानों को आइपीएम किट वितरण किया गया । आईपीएम किट में किसानों को खुर्पी, नीम ऑयल, स्वीप नेट,येलो स्टिकी ट्रेप आदि शामिल है। पीपीएस ललित कुमार ने किसानों को आइपीएम किट के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि नीम ऑयल का उपयोग सब्जी, आम के पेड़ में और पशु के लिए उपयोग कर सकते है इसके साथ ही स्वीप नेट का उपयोग फसल में लगे कीड़े के उपयोग के लिए एवं कीट की पहचान की जाती है।
 
इससे किसानों के लिए बहुत ही सरल से अपने फसल की सुरक्षा कर सकते है, येलो स्टिकी ट्रेप का प्रयोग सब्जी के फसल में लगाकर अपने फसल की सुरक्षा कर सकते है । इस दौरान एटीएम ललित कुमार एवं एग्रीजंक्शन वन स्टॉप शॉप के संचालक अनंत कुमार मिश्र भी मौजूद रहे।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments