देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है भारतीय रास्ट्रिय छात्र संगठन एनएसयूआई -अतुल सिंह 

छात्र संघ चुनाव बंद करवा कर नई पीढ़ी को राजनीति में आने से रोकना चाहती है बीजेपी - सत्यवीर सिंह 

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

जल्द ही ज़िले में होगा बड़ा सम्मेलन यशस्वी सिंह 

जौनपुर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई का सदस्यता अभियान की शुरुआत तिलकधारी महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर  ज़िला अध्यक्ष यशस्वी सिंह के नेतृत्व में कैंप लगा कर संपन्न हुई , कैंप का उद्घाटन उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सदस्य अतुल सिंह और प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह ने किया ।

अतुल सिंह ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है ,इसी संगठन से निकलकर आज लाखों लोग देश के उच्चतम पदो पर विराजमान है प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती कि नौजवान नेतृत्व आगे आए , यह सरकार शुरू से ही छात्र और नौजवान विरोधी रही है ,बाहुबलियों और पूँजीपतियों के इशारों पर पेपर लीक से लेकर नौकरियों में धांधली इस सरकार का पेशा बन चुका है ।

ज़िला अध्यक्ष यशस्वी सिंह ने कहा कि जल्द ही छात्रों का एक बड़ा सम्मेलन जौनपुर में होगा जिसने देश के अलग अलग विश्वविद्यालयों में छात्रों का नेतृत्व कर रहे नेताओं को जौनपुर में आमंत्रित किया जाएगा ।

उन्होंने कहा तक़रीबन ढाई सौ छात्रों ने आज सदस्यता ली है और ज़िले के हर कॉलेज और विश्वविद्यालय में भी कैंप का आयोजन किया जायेगा ।

रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शनं। Read More रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शनं।

उक्त अवसर पर मनीष सिंह,शुभम यादव, अनुराग सिंह , रोशन सिंह,  सूरज उपाध्याय, सूरज सिंह ,सत्यम श्रीवास्तव ,दिब्यांश सिंह ,कार्तिकेय सिंह ,ओम सिंह ,रितेश गौड़ ,अंकित सिंह ,प्रभात सिंह, राज शर्मा ,अतुल मिश्रा ,शशि सिंह  ,हर्षित सिंह सहित दर्जनों एन एस यू आई के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे |

About The Author

Post Comments

Comments