भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान : विनय जायसवाल
On
कुशीनगर।76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा नगरपालिका प्रधान कार्यालय में झंडारोहण कर उल्लासपूर्वक गणतंत्र दिवस पर्व मनाया गया। कार्यक्रम के क्रम में पालिका के जलकल भवन व सुभाष चौक पर भी तिरंगा फहराने के अलावा प्रभात फेरी भी निकाली गई। इस दौरान बालगंगाधर तिलक, सहस्त्रबाहु अर्जुन जी महाराज, महाराजा अग्रसेन, चौरिषी जी महाराज, भगवान विश्वकर्मा, भगवान परशुराम, बाबासाहेब अम्बेडकर, महात्मा गांधी सहित विभिन्न महापुरुषों और राष्ट्रपुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया गया।
नगर के तिलक चौक, कोतवाली रोड सुभाष चौक, गांधी चौक, रामकोला रोड होते हुए बावली चौक पर स्थापित महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है जिसे बनाने में विश्व के सभी बड़े देशों की संविधान का अध्ययन किया गया है। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी को अक्षुण्य बनाये रखने के लिए संविधान के आदर्शों पर चलते हुए प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को सफल बनाने के लिए सभी को संकल्पित होने की अपील भी सभी से की।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से उनके प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, ईओ सन्तराम सरोज, सभासद रामाश्रय गौतम प्रमोद श्रीवास्तव, श्याम साहा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, भोली जायसवाल, सौरभ सिंह, संजय चौधरी, उत्तम चौहान, छोटेलाल कुशवाहा, बबलू खरवार,अब्दुल्ला,राहुल सिंह अनिल जायसवाल, गोलू,कयामुद्दीन, अमानतुल्लाह,नईमुद्दीन, बलवंत सिंह मोनू सिंह, रवि प्रताप सिंह, महेंद्र चौधरी, अभय मारोदिया, नीरज मिश्र, मंथन सिंह, आदर्श जायसवाल, मानस मिश्र, कुंदन सिंह, अमित तिवारी, अंशु जायसवाल, रितेश जायसवाल, आकाश वर्मा, मुकेश पासवान, निशा गुप्ता, निशा कुशवाहा, सीमा देवी, उषा देवी, नीलम देवी, निकिता जायसवाल, अनिता देवी के अलावा अन्य नपा कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Dec 2025
12 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 19:15:24
SSY: अगर आपके घर में एक छोटी बिटिया है और आप उसकी शिक्षा या शादी को लेकर चिंतित हैं, तो...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List