लेखपाल को गलत रिपोर्ट लगाना पड़ा भारी,किए गए इस मामले में निलंबित।
On
बस्ती। बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के थाना दिवस भानपुर में कमलदेव सिंह, तप्पा आदमपुर, परगना रसूलपुर, तहसील भानपुर जिला बस्ती द्वारा बताया गया कि विपक्षी द्वारा भूमिहीन बनकर न्यायालय में धारा 67ए, आरसी एक्ट वाद सं0 202417140200903 दाखिल कर बंजर भूमि पर पट्टा प्राप्त कर लिया है, जिसकी जांच शनिवार को जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने नायब तहसीलदार भानपुर से करायी।
जांच रिपोर्ट में नायब तहसीलदार ने बताया कि लेखपाल द्वारा न्यायालय में गलत रिपोर्ट प्रेषित किए जाने के कारण उपजिलाधिकारी भानपुर द्वारा आदेश पारित कर दिया गया था। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपजिलाधिकारी भानपुर को कठोर चेतावनी दी है। इसके साथ ही उन्होंने लेखपाल राम सहाय को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने का निर्देश दिया है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
मनी लॉन्ड्रिंग केस में लगभग दो साल बाद आप नेता सत्येंद्र जैन को जमानत।
19 Oct 2024 16:52:51
नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत...
अंतर्राष्ट्रीय
श्रीलंका ने 17 गिरफ्तार भारतीय मछुआरों को वापस भेजा
21 Oct 2024 17:31:10
International Desk श्रीलंका ने अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार 17 भारतीय मछुआरों को वापस भेज दिया...
Comment List