आटो चालक युवक की हुई दर्दनाक मौत,परिजनो ने हत्या की जताई आशंका।_

इलाकाई पुलिस ने जांच पड़ताल में जुटी हुई,आरोपि घर से फरार।_

आटो चालक युवक की हुई दर्दनाक मौत,परिजनो ने हत्या की जताई आशंका।_

मेजा प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ओनौर गांव निवासी सुरेश चंद्र सिंह(38)पुत्र त्रिभुवन सिंह है जो की आटो चालक है। वही आटो चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मिली जानकारी अनुसार गांव की ही महिला निशा सोनकर पत्नी रामबाबू सोनकर सुरेश चंद्र का आटो 11तारीख के लिए मिर्जापुर के लिए बुक किया गया।और 11तारीख को निशा सोनकर अपने पति रामबाबू सोनकर और गांव के ही अजय यादव साथ में मीरजापुर जाते है।तो उस दिन  आटो चालक सुरेश चन्द्र घर वापस नहीं आया।जब सुरेश की पत्नी प्रिया सिंह की निशा सोनकर से फोन पर बात करती है तो बताया जाता है कि एक दो दिन रुक कर आयेगे।तो सुरेश की पत्नी प्रिया सिंह ने कहा ठीक है क्यू की निशा सोनकर ने महीने एक दो महीने में अक्सर आटो लेकर उसे मिर्जापुर लेकर जाया करती थी और सुरेश चन्द्र एक दो दिन रूकर आता था।
 
 वही सुरेश चन्द्र की पत्नी ने बताया की इस बार हमारी एक बार बात करवाने के बाद हमारा नम्बर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया।और हमारे पति के पास पर्सनल फोन नही था की मैं बात कर सकू।वही पत्नी ने बताया की जब 15 तारीख की सुबह लगभग 7.30 बजे घर वापस आते है। तो उनका आटो अजय यादव चला रहे थे।और सुरेश चंद्र को घर के सामने उतार कर गाड़ी लेकर चले जाते है जब घर के लोग और सुरेश की पत्नी प्रिया ने देखा तो सुरेश एक कदम चल भी नही पा रहे थे। जब पत्नी प्रिया और परिवार के लोगो ने पूछा तो सुरेश ने सिर्फ इतना ही बताया की हमारे साथ धोखा किया गया है।और हमारा कमर जल रहा है।
 
जब घर के लोग ने सुरेश के बदन से कपड़े उतार कर देखे तो कमर का हिस्सा बहुत बुरी तरह से जला हुवा था जिससे  परिवार के लोगो ने हत्या की आशंका जाहीर किया।कोई जहरीला केमिकल डाला गया है। या पिलाया गया है जिससे इनकी यह हालत हुई है।आपको बताते चलें कि सुरेश चंद्र की दो से तीन घंटे में मौत हो जाती है वही बच्चे समेत पत्नी का रो रो कर बुरा हाल बेहाल है।पीड़ित परिवारो ने चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक को सूचना दिया।चौकी प्रभारी ने मयफोर्स के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्डम के लिए प्रयागराज भेज दिया। अग्रिम कार्यवाही में जुट गए।मृतक सुरेश के दो बच्चे है लड़के का नाम शिवा सिंह उम्र लगभग 12 वर्ष व लड़की का नाम कु०शिवानी सिंह उम्र लगभग 11वर्ष है।पीड़ित परिवारो का कहना है कि हमारे पति की हत्या हुई है।शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
Tags:  

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी।