बड़े अधिकारी के आने पर ही क्यों जागती है रामादेवी पुलिस 

वर्तमान टीआई और टीएसआई नहीं सम्हाल पा रहे हैं रामादेवी चौराहे की व्यवस्था।

बड़े अधिकारी के आने पर ही क्यों जागती है रामादेवी पुलिस 

कानपुर।  ये आये दिन की बात हो गई है। रामादेवी से हूटर बजाती हुई गाड़ियां निकलती चाली जाती हैं चाहे हूटर उन्हें अलाउड न हो। काली फिल्म चढ़ी गाड़ियां बहुत संख्या में निकलती देखी जा सकती हैं। अवैध टैंपो स्टैंड को हटाने की किसी की हिमाकत नहीं है। जब कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट आदेश है कि अवैध टैंपो स्टैंड तुरंत हटाए जाएं।
 
आज दिनांक 14 जून को  एसीपी यातायात रामा देवी चौराहे पर आईं और फिर से अतिक्रमण हटाने, काली फिल्म हटाने व हूटर हटाने की कार्यवाही शुरू हो गई। लेकिन क्या टीएसआई वहां व्यवस्था सम्हाल नहीं पा रहे हैं या जानबूझ कर यह सब हो रहा है। समस्या एक नहीं है। लखनऊ रोड पर बड़ी संख्या में प्राइवेट वाहन उन्नाव और लखनऊ की सवारी भरके ले जाते हैं जो कि प्रतिदिन रोडवेज को लाखों रुपए का चूना लगा रहे हैं।
 
यह सब किसके इशारे पर चल रहा है अवैध टैंपो स्टैंड क्यों चलने दिया जा रहा है इसका जबाब किसी के पास नहीं है। एसीपी यातायात के रामादेवी पर आते ही टीआई पूर्वी जोन व टीएसआई पूर्वी   रामादेवी चौराहा पर ब्लैक फिल्म व हूटर का अभियान चलाते दिखे उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही भी की गयी। लेकिन आम दिनों में यह जस का तस चलता रहता है। निगाह जानवर भरे वाहनों पर रहती है कि किसी तरह वो पकड़ में आए।
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी।