हमसे ही मजबूत हुए और अब हमी को आंख दिखाने लगे: केएल शर्मा

कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं का आभार जताने पहुंचे थे सांसद केएल शर्मा

हमसे ही मजबूत हुए और अब हमी को आंख दिखाने लगे: केएल शर्मा

लालगंज (रायबरेली)। पिछली बार पुलवामा की वजह से भाजपा के प्रत्याशी को इसका लाभ मिला था और जीत के मार्जिन इसका प्रभाव पड़ा था। इस बार रायबरेली की जनता ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी राहुल गांधी रिकॉर्ड मतों से जिता कर इतिहास रच दिया। कहा कि यहां की जनता ने राहुल गांधी को तीन लाख 90 हजार मतों से विजय श्री दिलाई, यह रायबरेली के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी ऐतिहासिक जीत है। इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी अपने प्रतिद्वंदी को चार लाख अठारह हजार मतों से हरा कर इतिहास बना चुकी हैं।
 
कहा कि विरोधी मुगालते में थे लेकिन लोकतंत्र में जनता सबसे ज्यादा समझदार होती है। रायबरेली की जनता को पता है कि कौन उनका भला कर सकता है और कौन अपना भला करता है। पूछा कि क्या आपने सुना है कि गांधी परिवार की किसी ठेके पट्टी में उसकी भूमिका रही हो। लोग हमसे ही मजबूत हुए और अब हमी को आंख दिखाने लगे। गांधी परिवार ने रायबरेली में अतुलनीय विकास कराया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रायबरेली की जनता ने ऐसा सबक सिखाया कि हारने के बाद विरोधी छुट्टी पर चले गए। विरोधी हमें दरबार लगाने की नसीहत न ही दे तो अच्छा है, उन्होंने दरबार लगाने का खामियाजा भुगत लिया है। असली लोकतंत्र लोगों के बीच जाकर काम करने में है दरबार लगाने से नहीं।
 
कहा कि हमने कभी किसी कोटेदार और ग्राम प्रधान को परेशान नहीं किया। यह बातें उन्होंने कस्बे के एक होटल में आयोजित कार्यकर्ता आभार समारोह के दौरान अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि लोग मुझे माननीय या सांसद जी कहकर अपनापन कम न करें हमे भाई साहब ही रहने दें। कांग्रेस की जीत को गठबंधन की जीत बताते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी आभार व्यक्त किया। इससे पहले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अमेठी से सांसद श्री शर्मा को फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता दीपेंद्र गुप्ता ने किया।
 
इस मौके पर कांग्रेस नेत्री सुधा द्विवेदी, अध्यक्ष सरिता गुप्ता जिला, अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष कामता प्रसाद गौड़, निर्मल शुक्ला, विजय शंकर अग्निहोत्री, सिद्धार्थ त्रिवेदी, सुनील त्रिवेदी, आकर्षण द्विवेदी, सपा प्रदेश सचिव पवन पटेल, सुमित यादव दिनेश यादव सहित तमाम कांग्रेसी व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी।