धान की रोपाई में लागत को देखते हुए कृषि विभाग ने धान की बुवाई करने पर दिया जोर

धान की रोपाई में लागत को देखते हुए कृषि विभाग ने धान की बुवाई करने पर दिया जोर

भीटी अंबेडकरनगर। धान की बुवाई ड्रिल मशीन या छिटकवा विधि से किसान भाई करें। इससे कम लागत में अधिक उत्पादन होता है उपरोक्त जानकारी भीटी ब्लाक के कृषि विभाग के बी टी एम उमेश सिंह ने अढनपुर गांव में आयोजित किसान पाठशाला में व्यक्त की किया। ब्लॉक टेक्निकल मैनेजर उमेश सिंह ने बताया की धान की रोपाई में लागत बहुत अधिक आ रही है इसको देखते हुए कृषि विभाग ने धान की बुवाई करने पर जोर दिया है।उन्होंने बताया है की ड्रिल मशीन या छिटकवा विधि से बुवाई करके उसे पर पेंडा मैथलीन नामक दवा का छिड़काव करके किसान धान की अच्छी पैदावार कर सकता है
 
जिससे कम लागत आने के कारण किसान को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त होगा और यह भी बताया कि किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के द्वारा जारी कर दी गई है जो बहुत जल्दी किसानों के खाते में पहुंच जाएगी जिन किसानों के खाते में ई केवाईसी या अन्य कोई समस्या हो वह उसके लिए बी टी एम उमेश सिंह  भीटी ब्लॉक से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क के लिए उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 9452 3129 88 बताया है
 
इस पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान आप करवा सकते हैं अढनपुर गांव में आयोजित किसान पाठशाला में मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजय सिंह रहे। उनके अलावा किसान सुनील सिंह वेद प्रकाश त्रिपाठी हीरालाल निषाद अरविंद निषाद रामबालक मौर्या राम उजागिर मौर्य रामबहाल मौर्य छठठू राम संतोष कुमार आदि दर्जनों किसान उपस्थित थे।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी।