युवक व युवती का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, फैली सनसनी!
On
प्रयागराज। गंगानगर के बहरिया थाना क्षेत्र में आम के पेड़ पर फंदे पर एक युवक व एक युवती का शव फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।मिली जानकारी के अनुसार बहरिया थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव के समीप मनसौता नदी किनारे आम के पेड़ पर फंदे से लटका एक युवक जिसकी उम्र करीब 27 वर्ष व एक युवती जिसकी उम्र करीब 22 वर्ष का शव लटकता हुआ देखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। धीरे- धीरे गांव सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाया और ग्रामीणों के सहयोग से शिनाख्त में जुट गई।
दोनों शुक्रवार से अपने-अपने घरों से गायब थे। युवक की पहचान नवाबगंज के घाटमपुर गांव निवासी 27 वर्षीय भागीरथी यादव के रूप में हुई है, जबकि लड़की भी इसी गांव की थी। उसकी उम्र करीब 17 वर्ष थी। किशोरी सप्ताह भर पहले अपनी बुआ के घर धनबलपुर आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घाटमपुर निवासी भागीरथी यादव का गांव की ही एक किशोरी से प्रेम संबंध था। पिछले वर्ष दोनों भाग निकले थे। किशोरी के घरवालों ने नवाबगंज थाने में भागीरथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
जमानत पर जेल से आया था बाहर
इधर, कुछ समय पहले वह जमानत पर जेल से बाहर निकला। किशोरी के स्वजन लगातार उस पर नजर रख रहे थे। सप्ताह भर पहले किशोरी को उसके बुआ के घर धनबलपुर भेज दिया गया। शुक्रवार रात किशोरी शौच के बहाने घर से निकली और फिर नहीं लौटी। आसपास उसकी खोजबीन की गई और जब वह नहीं मिली तो उसके फूफा ने बहरिया थाने में तहरीर दी।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
कानून के खिलाफ दलीलें देना बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुप्रीम कोर्ट।
15 Jan 2025 23:02:27
स्वतंत्र प्रभात। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि वह केंद्र सरकार की तरफ से कानून के विपरीत दी गई...
अंतर्राष्ट्रीय
भारत ने पाकिस्तान में जासूसी एजेंसी रॉ से हत्याएं कराईंः वॉशिंगटन पोस्ट का दावा।
02 Jan 2025 12:19:48
स्वतंत्र प्रभात। अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट का कहना है कि भारत की खुफिया एजेंसी रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) ने...
Comment List