हाईकोर्ट के आदेश को नहीं मानती परसपुर थाना की पुलिस,दबंग कर रहे निर्माण
On
परसपुर, गोण्डा। थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी शाहपुर से चंद कदम दूरी पर दबंग के द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है। मामले में स्थानीय पुलिस पर हाईकोर्ट के आदेश को ना मानने का आरोप है।
पीड़ित जगपाल सिंह पुत्र भगौती निवासी रेक्सड़िया थाना परसपुर के द्वारा कई बार स्थानीय अधिकारियों से लेकर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है कि वह गाटा संख्या 189 का खातेदार है, जिसके संबंध में न्यायालय में वाद विचाराधीन है और दीवानी न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश भी पारित है।
इसके बावजूद विपक्षी कुसुमलता पत्नी महेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी अराजी घाटा संख्या 188 ग्राम शाहपुर के बारे में स्थगन आदेश पारित कराया गया। दोनों स्थगन आदेशों के बावजूद विपक्षी न्यायालय के आदेशों को न मानते हुए मौके पर निर्माण कर करवा रहे हैं। जबकि पीड़ित ने दीवानी न्यायालय के बाद हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया और वहां से भी स्थगन आदेश दिया गया है। पीड़ित ने बताया कि हाईकोर्ट के द्वारा जो स्थगन आदेश दिया गया है उसकी कॉपी स्थानीय पुलिस को भी दी गई है लेकिन पुलिस राजनीतिक दबाव के कारण विपक्षी के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है और विपक्षी उसकी जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण कर रहे हैं।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
मनी लॉन्ड्रिंग केस में लगभग दो साल बाद आप नेता सत्येंद्र जैन को जमानत।
19 Oct 2024 16:52:51
नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत...
अंतर्राष्ट्रीय
श्रीलंका ने 17 गिरफ्तार भारतीय मछुआरों को वापस भेजा
21 Oct 2024 17:31:10
International Desk श्रीलंका ने अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार 17 भारतीय मछुआरों को वापस भेज दिया...
Comment List