मासूम, निर्धन बच्चों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण कराती है इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी
........."इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी: अकिंचन, निर्धन, निराश्रित मासूम बच्चों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम में सभी सहयोगियों का हार्दिक स्वागत है।
On
लखनऊ। इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक विपिन कुमार शर्मा ने कहा निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का मकसद समाज के सबसे कमजोर वर्ग के बच्चों को पोषण से संतुष्ट कर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाना है। इस समारोह में सहभागी होने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की सक्रिय सहयोग और उनका योगदान महत्वपूर्ण है। आचार्य चंद्र भूषण तिवारी (पेड़ बाले बाबा) ने बताया इस अद्भुत पहल के माध्यम से, संस्था ने समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन का संदेश दिया है। यह कार्यक्रम एक समूहिक एकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देता है, जो समाज के समृद्धि और विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
टीम शुभ संकल्प फाउंडेशन अम्बिका मिश्रा - ट्रेज़रर ने कहा इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों को पोषक तत्वों से भरपूर भोजन उपलब्ध कराना है जो आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से अत्यंत पिछड़े हुए हैं। इन बच्चों के लिए पौष्टिक आहार का महत्व इसलिए भी अधिक हो जाता है ताकि उनका शैक्षणिक, शारीरिक और मानसिक विकास हो सके। सामाजिक कार्यकर्ता राजीव पाण्डेय से हुई वार्ता प्रणाम उन्होंने कहा इस कार्यक्रम की सफलता के लिए समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों का सक्रिय सहयोग और योगदान निरन्तर मिल रहा है।
इस प्रकार के कार्यक्रमों में शामिल होकर, समाज के संपन्न और मध्यम वर्ग के लोग न केवल अपना सामाजिक उत्तरदायित्व निभा रहे हैं बल्कि एक सकारात्मक बदलाव का हिस्सा भी बन रहे हैं।
संस्था के सक्रिय सदस्य रजनीश मिश्रा ने कहा इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी विभिन्न माध्यमों से लोगों को इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही है। लोग अपने समय, धन, और संसाधनों के माध्यम से सहयोग कर रहे हैं। इसके अलावा, तमाम लोग स्वयंसेवक के रूप में भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं।जिससे लोगों को न केवल आत्मिक संतोष मिलता है बल्कि वे एक पुण्य कार्य के भी भागीदार बनते हैं। यह मानवता की सेवा का एक श्रेष्ठ उदाहरण भी है।
वहीं आज संस्था में आये विशिष्ट अथिति जितेंद्र झा अध्यक्ष मिथिला मंच एवं दिनेश शर्मा इंस्पेक्टर (एल आई यू) ने संस्था की भूरि भूरि प्रसंशा करते हुये कहा कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता से ही यह पहल सफल हो रही है और हम एक स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन ओर बढ़ रहे है। समाज के सभी वर्गों से अपेक्षा है कि वे आगे आकर इस नेक कार्य में अपना योगदान दें और इसे एक सफल और स्थायी पहल बनाएं।
![IMG-20240602-WA0034](https://www.swatantraprabhat.com/media-webp/2024-06/img-20240602-wa0034.jpg)
इस कार्यक्रम में शामिल आचार्य चन्द्र भूषण तिवारी, सी एच तिवारी, पंकज राय, राजीव पाण्डेय, सुबोध मिश्रा, देवांश रस्तोगी, जिनेटद्र झा, संजय श्रीवास्तव, नवीन कुमार, आशीष श्रीवास्तव, रजनीश मिश्रा, रंजीत, नमन श्रीवास्तव, विशु गौड़, अमविका मिश्रा, आयुषी अग्रवाल, साधना मिश्रा, ज्योति मिश्रा, डॉ प्रतिमा चौवेa सहित सभी समाजसेवियों का इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक विपिन शर्मा ने आभार व्यक्त किया l
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
22 Jan 2025 19:31:06
उत्तर प्रदेश के जनलोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ संगम में डुबकी लगाई यह महाकुम्भ 2025 सनातन गौरव का प्रतीक...
अंतर्राष्ट्रीय
22 Jan 2025 21:35:43
चित्रकूट। प्रदेश सरकार ने विदेशों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश के युवाओं...
Online Channel
![](https://www.swatantraprabhat.com/media-webp/2024-05/swatantra_prabhat_media.jpg)
शिक्षा
राज्य
![](https://www.swatantraprabhat.com/media-webp/2024-05/new-yashoda.png)
Comment List