अमेठी भाजपा जिला मुख्यालय, कार्यालय पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी
कार्यकर्ताओ ने किया मंत्री का भव्य स्वागत 2024 लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं के साथ की चर्चा
On
गौरीगंज अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई, निवेश प्रोत्साहन मंत्री एवं अमेठी लोकसभा के कलेक्टर प्रभारी नंद गोपाल नंदी भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की सर्वप्रथम मंत्री नंद गोपाल नंदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित किया।
उसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के महत्वपूर्ण बिंदुओं के दृष्टिगत लोकसभा, विधानसभा संचालक समिति, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्षों एवं विभिन्न अभियानों के संयोजकों के साथ आगामी कार्यक्रमों एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान मंत्री के संबोधन से कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने अमेठी के भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी देते हुए चर्चा और परि चर्चा की।
इस दौरान प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष रामप्रसाद मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष दया शंकर यादव, जिला प्रवक्ता चंद्र मौली सिंह, जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रज्ञा बाजपेई, सहित सैकड़ो पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
17 Dec 2025
17 Dec 2025
17 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
18 Dec 2025 14:20:16
Success Story: कहते है की मेहनत करने वालों की कभी भी हार नहीं होती है इसकी कहानी हम आपको बताने...
अंतर्राष्ट्रीय
17 Dec 2025 17:40:11
International Desk यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Comment List