पाकिस्तान की दरियादिली,  200 भारतीय मछुआरों और 3 आम कैदियों को करेगा आजाद 

पाकिस्तान की दरियादिली,  200 भारतीय मछुआरों और 3 आम कैदियों को करेगा आजाद 

INTERNATIONAL NEWS:

 पाकिस्तान ने  शुक्रवार को 200 भारतीय मछुआरों और तीन अन्य कैदियों को रिहा करने का ऐलान किया। विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने यह घोषणा की। पाकिस्तानी अधिकारियों ने देश की समुद्री सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद कराची की जेल में बंद 198 भारतीय मछुआरों को पिछले महीने रिहा कर दिया था। इन कैदियों को वाघा सीमा पर भारत को सौंप दिया गया था।

 बिलावल ने एक ट्वीट में कहा, “आज पाकिस्तान 200 भारतीय मछुआरों और 3 अन्य कैदियों को रिहा कर रहा है। इससे पहले, 198 भारतीय मछुआरों को 12 मई 2023 को वापस भेजा गया था।” उन्होंने कहा, “यह मानवीय मामलों का राजनीतिकरण नहीं करने की पाकिस्तान की नीति के अनुरूप है। करुणा को राजनीति से ऊपर रखना चाहिए।” रिहा किए जा रहे कैदियों की कराची से लाहौर तक की यात्रा के लिए धन उपलब्ध करा रहे एधी फाउंडेशन ने ताजा घटनाक्रम की पुष्टि की।

एक अधिकारी ने कहा, “कैदियों को वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।” सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान सद्भावना के तौर पर जुलाई में भारतीय मछुआरों के एक और जत्थे को रिहा करेगा। पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से प्रतिद्वंद्वी मछुआरों को समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार करते हैं। दोनों देशों के बीच समुद्री सीमा कई जगहों पर बहुत स्पष्ट रूप से चिन्हित नहीं है। 

8th Pay Commission: रेलवे कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर! इस दिन लागू होगा 8वां वेतन आयोग  Read More 8th Pay Commission: रेलवे कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर! इस दिन लागू होगा 8वां वेतन आयोग

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट
International Desk  यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Online Channel