
थरवई पुलिस द्वारा तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 12 अवैध देशी बम बरामद
स्वतंत्र प्रभात।
प्रयागराज ब्यूरो।
थाना थरवई पुलिस द्वारा मुख़बिर की सूचना पर अभियुक्त महेन्द्र भारतीय पुत्र फतेहचन्द्र उर्फ विरेन्द्र भारतीया निवासी मलाका मय भैसाही थाना थरवई जनपद प्रयागराज को मनसैता नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से 05 अवैध देशी बम बरामद किये गये। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना थरवई में मु0अ0सं0 146/2023 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 पंजीकृत किया गया नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
एक अन्य खबर के अनुसार
02 अभियुक्तों सुभाष भारतीया उर्फ जग्गा पुत्र राधेश्याम भारतीया निवासी ग्राम भिदिउरा थाना थरवई जनपद प्रयागराज व अभिषेक साहू पुत्र मदन लाल साहू निवासी ग्राम आदमपुर उपरौडा थाना थरवई जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर कब्जे से 07 अवैध देशी बम बरामद किये गये।
उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना थरवई में मु0अ0सं0 147/2023 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत किया गया। नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Comment List