आजसू पार्टी के देवघर जिलाध्यक्ष ने आतंकी हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

झारखंड न्यूज़ 24

देवघर/झारखंड:- 

उमेश चंद्र मिश्रा

 

 आजसू पार्टी के देवघर जिला अध्यक्ष ने आज शनिवार को वर्ष 2008 में हुए आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में हुए आतंकी हमले को आज 14 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन आज भी उसके जख्म देश के हर आदमी के दिल में जिंदा है। भारत के इतिहास के सबसे काले दिनों में से एक 26 नवम्बर है। कहा कि इसी दिन आतंकवादियों ने अब तक के सबसे क्रूर आतंकी हमलों को अंजाम दिया था। इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने मुंबई में प्रवेश कर चार दिनों तक गोलीबारी और सिलसिलेवार बम विस्फोट किए थे | इस हमले में 164 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

About The Author: Swatantra Prabhat UP