राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नेहरू की नीति का आधार हैं

पंडित नेहरू पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नेहरू की नीति का आधार हैं

स्वतंत्र प्रभात   
 
 
 
सरदार पटेल संस्थान में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के 133 जयंती के अवसर पर एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष  राहुल गांधी  की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद  प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष में प्रवेश कर चुका है किसी प्रधानमंत्री के कार्य को कम या ज्यादा के रूप में हम आप सकते हैं लेकिन पंडित नेहरू का कालखंड एक नेहरू युग के नाम से जाना जाएगा ।
 
 
 
 
उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई मैं भाग लेने से पहले पंडित नेहरू को यह तय करना था कि वह अपने पिता पंडित मोतीलाल नेहरू प्रभावशाली रहन-सहन को स्वीकार करने के लिए तैयार थे या अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ देश की आजादी की लड़ाई को । उस समय जब यह गारंटी नहीं थी कि देश आजाद भी होगा या नहीं होगा लेकिन उन्होंने जनहित में देश की आजादी की लड़ाई कोचुना।
 
 पिता की  वकालत नंबर वन चल रही थी । पंडित जवाहरलाल नेहरु की डिग्री भी ओरिजिनल थी ।कंप्यूटर उस जमाने में पैदा नहीं हुआ था ।
 
 
 
 
उन्होंने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जब देश की पहली आजादी की लड़ाई किसानों की लड़ी थी वह प्रतापगढ़ में गए वह बड़ी गाड़ी से गए थे वहां तक जाने का रास्ता नहीं था तो पंडित नेहरू ने पैदल गए उन के पैरों में छाले पड़ गए लेकिन वह माने नहीं और वह गोविंद सिंह जी द्वारा चलाए गए किसान आंदोलन मैं भागीदारी किया ।इतना ही नहीं  जब कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने तो पूर्ण स्वराज का नारा दिया और उस पूर्ण स्वराज के आंदोलन में महात्मा गांधी सरदार पटेल  1942 में अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत किया ।जिसमें सारे अंग्रेजी सामानों का  ब हिष्कार किया गया ।
 
 
पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत का निर्माण किया स्टील अथॉरिटी आफ इंडिया विदेशों से ले आए बिजली बनाने के लिए उन्होंने भाखड़ा नांगल बांध का शिलान्यास किया पंचवर्षीय योजना चलाकर देश में तमाम सार्वजनिक उपक्रमों में तैयार किया कारखाना तैयार किया जिससे कि जर्जर भारत की आर्थिक स्थिति को मजबूत हुई।
 
श्री तिवारी ने कहा की नेहरु की नीति का आधार हैराहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा।जो देश में दूसरी आजादी का आंदोलन का आगाज है।
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू सत्ता से सृजन किया जिससे भारत विश्व शक्ति बनकर उभरा आज की वर्तमान सरकार राजनीति को सत्ता प्राप्त का साधन बना चुकी है बांटो और राज करो का नारा अंग्रेजों का था जो आज मोदी सरकार  फालो कर रही है उसी के खिलाफ  राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा है  ।
 
स्टील अथॉरिटी आफ इंडिया विदेशों से लेकर कल कारखाने परमाणु ऊर्जा अंतरिक्ष जैसे अभियान की शुरुआत पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत का निर्माण करना शुरू किया । मिश्रित अर्थव्यवस्था को एक नया नाम दिया और पब्लिक सेक्टर का निर्माण करके भारत की तरक्की का रास्ता साफ किया लेकिन आज की सरकार पब्लिक सेक्टर को बेचने के लिए मंत्रालय बनाई है यह कितने शर्म की बात है
 
 
 
: इतना ही नहीं गुटनिरपेक्ष देशों का गठन करके उन्होंने पूरे विश्व में कमजोर लोगों के साथ एक मजबूत संगठन उस समय खड़ा कर दिया जब द्वितीय विश्व युद्ध दुनिया जब दो खेमों में बट गई थी श्री तिवारी ने कहा कि आज देश बचाना है तो तिरंगे के नीचे कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना ही पड़ेगा उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कि भारतजोड़ों यात्रा नेहरू की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए भारत की आजादी की यात्रा है उन्होंने कहा कि आज सत्ताधारी पार्टी पटेल और नेहरू में विभाजन करने पर लगी रहती है जबकि सरदार पटेल ने पंडित नेहरू को अपना नेता माना था हमारे देश में धर्म के विभिन्न प्रकार हैं विभिन्न विचारधारा है लेकिन नेहरू ने संवैधानिक स्वीकार्यता को प्राथमिकता दिया अपने विरोधियों को भी उन्होंने विरोध करने का मौका दीया
 
 
 
 कांग्रेस कमेटी  के प्रांतीय अध्यक्ष  अजय राय ने कहा कि डिवाइड एंड रूल की अंग्रेजों वाली सिद्धांत की राह पर चल रही है और चलना भी चाहिए क्योंकि इनके पूर्वज श्यामा प्रसाद मुखर्जी मुस्लिम लीग के साथ तीन सरकारों में शामिल थे । श्री राय ने कहा कि पंडित नेहरू उन्मुक्त विचारधारा के समर्थक थे विरोधी विचारधारा के साथ मिलकर सत्ता चलाना कोई उनसे सीखे लेकिन आज की सरकार अपने विरोधियों पर जिस तरीके से सीबीआई ईडी का दुरुपयोग कर रही है और तानाशाही पर उतारू है वह 75 साल के अमृत महोत्सव के समय सृजनात्मक नहीं विध्वंस आत्मक रुख अपनाए हुए कार्य कर रही उन्होंने कहा कि आज देश बचाना है
 
 
 
तो पंडित नेहरू की नीतियों पर चलना पड़ेगा और राहुल गांधी जी जो भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं वह नेहरु जी की ही नीति है जो नौजवानों बेरोजगारों  व्यापारियों किसानों सबके आवाज को सुनकर सब के दर्द को सुनकर एक साथ सबको लेकर चलने का उद्देश लेकर राहुल गांधी की यात्रा भारत में बांटो और राज करो के सिद्धांत को समाप्त कर देंगे ।
 
उन्होंने जोर देकर कहा कि नेहरू की नीतियों के रास्ते पर ही हमारा देश अखंड भारत था है और बना रहेगा जो भी इस रास्ते पर नहीं चलेगा वह देश का निर्माण नहीं विध्वंस करेगा और देश को विश्व गुरु बनाने की जगह वह सिर्फ सत्ता में बैठकर आज तो कर सकता है लेकिन देश को विश्व की नक्शे पर स्थापित करने में नाकाम ही रहेगा इसलिए राहुल गांधी जिस रास्ते को अपनाएं हैं उस से ही भारत मजबूती कि रास्ते पर आगे बढ़ेगा और देश का विकास होगा कार्यक्रम की अध्यक्षता  सभाजीत यादव ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता ने जिस मिश्रित अर्थव्यवस्था को भारत निर्माण का आधार बनाया था भारत का विकास उसी से संभव है
 
 
लेकिन आज मोदी की सरकार जनता आम लोगों का पैसा जो बैंकों में रखा है वह अपने सूट-बूट वालों को देकर नेहरू जी द्वारा बनाए गए पब्लिक सेक्टर को बेच रही है अपने ही साथियों को जनता के पैसे का बैंकों ने जो लोन दिया है होली के हाथों में बेच रहे आज जनता के बीच सरकार की इस नीति का खुलासा हो गया है और जल्द ही कई प्रदेशों में हो रहे चुनाव में इसका असर पड़ेगा और मोदी की सरकार भाजपा की सरकार मुंह की खाएगी संचालन  पूर्व अध्यक्ष संजय तिवारी ने किया तथा कार्यक्रम के संयोजक विजय यादव और जिला अध्यक्ष गंगा पार श्री सुरेश चंद यादव रहे कार्यक्रम में प्रमुख रुप से सर्व श्री अरुण तिवारी ऑफिसर पीके साहू सरदार पटेल संस्थान के अध्यक्ष बजरंगी सिंह एसके विद्यार्थी बृज मोहनलाल ओम प्रकाश त्रिपाठी मधु चकहा विवेकानंद पाठक विवेकानंद पाठक वसीम अंसारी मनीष मिश्र
 
 
एहतेशाम डॉक्टर दिनेश सोनी आशीष पांडेजितेश मिश्रा निशांत रस्तोगीमोहम्मद रईस अहमद कमर रिजवी मनोज पासी राकेश पटेल माधवी राय रजिया सुल्तान कमलेश पांडे आदर्श प्रजापति राजेश भारतीय राजेश दुबेरामकिशन पटेल सिद्धनाथ लल्लू यादव संगम लाल गुप्ता नागेश रामजी पटेल लाल सिंह पटेल इरशाद उल्लाह  पंकज गुर्जर शादाब अहमद रामजी पटेल
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel