स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर कोर कमेटी की बैठक संपन्न
On
जलालपुर अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद जलालपुर नगर के निकाय चुनाव के अंतर्गत कोर कमेटी की बैठक भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र के निज आवास पर संपन्न हुई।बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,जिला चुनाव संयोजक एवं जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, नगर निकाय चुनाव प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे बादल,पूर्व विधायक सुभाष राय, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश गुप्त, नगर चुनाव संयोजक सुरेंद्र सोनी , नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता ,नगर उपाध्यक्ष देवेश मिश्र आदि कोर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि बैठक के माध्यम से नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई है।जिला अध्यक्ष एवं नगर निकाय चुनाव प्रभारी अवधेश पांडे बादल के स्वागत के क्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र संग डॉ महेंद्र प्रताप चौहान ने बाबा पलटू साहब एवं राम दरबार की फोटो देखकर स्वागत किया। इस अवसर पर सीमा गुप्ता, आशा राम मौर्य, विनय मिश्र,दिलीप यादव, विकास निषाद, अमित मद्धेशिया, आशीष सोनी, शीतल सोनी, विक्की गौतम आदि उपस्थित रहे।
Tags: Ambedkarnagar
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Dec 2025
12 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 20:12:00
Lakhpati Didi Yojana: केंद्र सरकार ने देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई हुई हैं।...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List