कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई संपन्न
कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई संपन्न
सीखड़
सभी वक्ताओं ने सत्ता पक्ष की चुनावी व्यवस्था को कोसते हुए अपने अंतरमन में झांकने और स्वयं के आत्ममंथन पर बल दिया। 2024 की चुनावी तैयारी की रणनीति के लिए और अधिक परिश्रम की आवश्यकता पर ऊपर से लेकर नीचे तक हर तरह से बल देने की आवश्यकता पर ध्यान दिलाया।
राजेश मिश्र ज्योति जिला उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए उनके अथक परिश्रम के प्रति साधुवाद देते हुए हिम्मत ना हारने और धैर्य, त्याग, उत्साह बनाए रखने पर आवश्यक रूप से बल दिया। आयोजक मनोज सिंह ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में पीयूष सिंह पटेल जिला सचिव, शैलेश चंद्र पाठक ( बब्बू ) ब्लॉक उपाध्यक्ष, गुलाब मिश्रा जिला महासचिव सेवादल, राम विशुन शर्मा ब्लॉक उपाध्यक्ष, संजय कुमार सिंह,अनुराग सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comment List